गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले युवक पर पत्नी ने भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद से पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पति दो मई की रात में महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र स्थित मेरे मायके गये हुए थे। वहां मेरी सगी भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में सोये हुए थे। मैंने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इसका मैंने वहां वीडियो भी बना लिया था। उस समय पति ने मांफी मांग ली थी। इसके बाद जब हम गुलरिहा स्थित अपने घर आ गये तो पति ने मुझे मारा पीटा और घर से निकाल दिया। कहता है तू मुझे अच्छी नहीं लगती है तेरी भाभी पर दिल आ गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सास और भसुर भी मुझे जान मारने की धमकी देते हैं।
गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
