मेडिकल कॉलेज की शिकायतों पर डीएम द्वारा गठित जांच समिति को 02 अन्य प्रकरणों को भी जांच में शामिल करने के निर्देश
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं एवं मीडिया में प्रकाशित शिकायतों का जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने गंभीर संज्ञान लिया है। उपचार में लापरवाही, धन मांगने, चिकित्सकों की अनुपस्थिति, ऑक्सीजन समस्या व अन्य खामियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी,
समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश अध्यक्ष तथा सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद व एसडीएम सदर श्वेता सिंह सदस्य हैं। समिति को शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे। पुनः जिलाधिकारी द्वारा जांच कमेटी को दिनांक 3 अप्रैल को हड्डी रोग विभाग में डॉ0 मुकेश परमार द्वारा तीमारदार पंकज गुप्ता के साथ कथित अभद्रता व मारपीट तथा 2 अप्रैल को निधौली कलां थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार की मृत्यु, जिसमें ऑक्सीजन न मिलने के आरोप लगे, इन दोनों प्रकरणों को भी अपनी जांच में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं तथा इसके संबंध में शीघ्र सुस्पष्ट संयुक्त आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अग्रतर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने की कोशिश एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज की शिकायतों पर डीएम द्वारा गठित जांच समिति को 02 अन्य प्रकरणों को भी जांच में शामिल करने के निर्देश
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
