ट्रान्सफार्मर से कॉपर चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग का खुलासा
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह के नेतृत्व में थाना मिरहची व थाना पिलुआ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विद्युत ट्रान्सफार्मर को खुर्द बुर्द कर कॉपर की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के 06 शातिर अभियुक्त 1. राहुल पुत्र रामबाबू निवासी मोहकमपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष 2. दुरवीन पुत्र राजवीर निवासी अभयपुर थाना दादों जनपद अलीगढ उम्र 24 3.आकाश पुत्र कन्हैयालाल निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष 4.अमित पुत्र राजवीर निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष 5.लवकुश पुत्र जितेन्द्र निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष 6.अजय पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को चलाये गये ऑपरेशन खटखट व गश्त मिलान के दौरान आज दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।
पिछले कुछ दिनों से जनपद एटा के विभिन्न थानों व आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में प्लेटफार्म पर रखे ट्रान्सफार्मर को गिराकर उसे खुर्द बुर्द कर उसके अन्दर से कीमती तांबा (कॉपर) चोरी करने की कई घटनाऐं कारित की गयी थी। जिससे विद्युत विभाग को लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ था। जनपद एटा क्षेत्र में इस तरह की विभिन्न थानों में 06 घटनाओं को रात्रि के समय अन्जाम दिया गया था। ट्रान्सफार्मर गिराकर तांबा चोरी किये जाने से ट्रान्सफार्मर से जुड़े हुये विभिन्न गाँव में आपूर्ति बुरी तरीके से बाधित हुई। उपरोक्त समस्त घटनाओं को शीघ्र खोलने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा द्वारा कुल 05 टीमों (1.स्वाट/एसओजी टीम 2. सर्विलांस टीम 3. थाना मिरहची से एक टीम 4. थाना पिलुआ से एक टीम 5. थाना राजा का रामपुर से एक टीम) का गठन किया गया था। एसओजी, सर्विलांस व थाना मिरहची व पिलुआ की टीम द्वारा समस्त घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये आवश्यक तकनीकी कार्यवाही की गयी थी साथ ही इनके द्वारा आसपास के जनपदों में इस प्रकार की घटनाओं से भी तकनीकी निरीक्षण किया गया था। टीम द्वारा जनपद एटा व आसपास के समस्त जनपदों में इस प्रकार की घटनाओं को कारित करने वाले अपराधियों पर नजर रखी जा रही थी तथा अपने समस्त मुखविरों को उक्त सन्दर्भ में अवगत कराते हुये उनसे आवश्यक सूचना संकलित की जा रही थी।
इन्ही घटनाओ का अनावरण करने के प्रयास करने के दौरान ही आज दिनांक 02.02.2026 को थाना मिरहची व पिलुआ की संयुक्त पुलिस टीम को मुखविर खास द्वारा सूचना मिली कि जिन चोरों द्वारा पिछले काफी समय से थाना मिरहची व पिलुआ व थाना मलावन व जनपद के अन्य थाना क्षेत्र तथा अन्य जनपदों में बिजली ट्रान्सफार्मर को खुर्द बुर्द कर ताबां (कॉपर) के सामान चोरी किये जा रहे हैं वही समस्त चोर पुनः आज चोरी की घटना करने के लिये अपनी SWIFT DZIRE कार जिसके दोनों तरफ पीली रिफलेक्टर पट्टी लगी हैं, से कासगंज की तरफ से आपके जनपद की तरफ आ रहे है। मुखविर द्वारा जब सूचना उपलब्ध करायी गयी उस समय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये आदेश के क्रम में समस्त जनपद में गश्त मिलान के उद्देश्य से थाना प्रभारी मिरहची व थाना प्रभारी पिलुआ मय पुलिस बल के क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखविर द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम कासगंज बोर्डर पर पहुँचकर बैरियर लगाकर चैकिंग करने लगी। कुछ गाडियों को चैक किया गया, तभी कासगंज की तरफ से सफेद रंग की एक SWIFT DZIRE कार, जिसके दोनों तरफ पीले रंग की रिफलेक्टर पट्टी लगी है, आयी। इस गाड़ी के आगे व पीछे नम्बर प्लेट नही थी। गाड़ी संदिग्ध प्रतीत होने पर रोड़ के साइड में खड़ी कराकर चैक किया गया तो गाड़ी में बैठे चालक सहित 06 व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बडाने लगे। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में बैठे सभी व्यक्तियों को नीचे उतारकर पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा संतोषजनक जबाब नही दिया गया और ना ही देर रात्रि को बिना नम्बर प्लेट के आने का सही कारण बताया गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर जामा तलाशी ली गयी तो समस्त 06 व्यक्तियों से करीब 349200 रुपये व एक व्यक्ति से अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा गाड़ी की डिग्गी से कुछ उपकरण व गाड़ी की नम्बर प्लेट मिली। उपकरणों के सम्बन्ध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह लोग इन उपकरणों का प्रयोग सुनसान स्थान पर प्लेटफार्म पर ट्रान्सफार्मर को गिराकर खुर्द बुर्द करते हुये उसमें से कीमती तांबा निकालते हैं। पकड़े गये व्यक्तियों से अधिक मात्रा में मिले रुपयों व ट्रान्सफार्मर को खोलने व तार को काटने के उपकरण के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ की गयी तो थाना मिरहची, थाना मलावन, थाना अलीगंज, थाना पिलुआ, राजा का रामपुर (जनपद एटा), दादरी, जारचा (कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर), खैर (जनपद अलीगढ) से ट्रान्सफार्मर से कॉपर चोरी करने की घटनाओं को कबूल करते हुये विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किये गये कॉपर को बैचकर मिलें रुपयों को कबूल किया। पूछताछ में बताया कि राजा का रामपुर क्षेत्र के विद्युत ट्रान्सफार्मर से चोरी किये कॉपर को मारहरा-मिरहची रोड़ पर स्थित नहर के किनारे कूड़े के ढेर में एक प्लास्टिक के बोरे में छिपाये हुये हैं जिसको अभियुक्तगणों की निशादेही पर पुलिस टीम के द्वारा बरामद किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ट्रान्सफार्मर से कॉपर चोरी करके 700 से 800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से ग्रेटर नोयडा के कुछ लोगों को बैच दिया जाता था जिनके नाम 1.महबूब पुत्र अयूब निवासी रसूलपुर धोड़ली थाना जानी जनपद मेरठ 2. फईम व 3.नाजिम पुत्रगण शकील अहमद निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार नं0 UP 81 FT 7147 मारूति सुजुकी बरामद की गयी। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्तर से मु0अ0सं0 224/25 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद एटा में हुई घटनाओं के अभियोगों का विवरण—
1.मु0अ0सं0 224/25 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना मिरहची,एटा
2.मु0अ0सं0 08/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना पिलुआ, एटा
3.मु0अ0सं0 10/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना मलावन,एटा
4.मु0अ0सं0 13/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना मलावन,एटा
5.मु0अ0सं0 05/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना राजा का रामपुर,एटा
6.मु0अ0सं0 248/25 धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 व धारा 5 विद्युत तार व ट्रान्सफार्मर चोरी अधिनियम 1976 व धारा 303(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना अलीगंज,एटा
7.मु0अ0सं0 22/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिरहची जनपद एटा
अन्य जनपद में घटनाओं के अभियोगों का विवरण-
1.मु0अ0सं0 09/26 धारा 136 विद्युत अधिनियम थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
2.मु0अ0सं0 2/26 धारा 303(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधिनियम थाना जारचा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर
बरामदगी का विवरणः-
1. विद्युत ट्रान्सफार्मर से चोरी किये गये कॉपर को बिक्री से सम्बन्धित 3,49,200/-रुपये नकद।
2. 25 कि0ग्रा0 कॉपर, विद्युत ट्रान्सफार्मर से चोरी की गयी।
3. घटना में प्रयुक्त एक गाड़ी स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद रजि0 UP 81 FT 7147
4. 21 अदद पाना छोटे बड़े
5. 10 अदद रिंच छोटी बड़ी
6. एक अदद बड़ा कटर
7. एक अदद सव्वल
8. दो अदद पाइप रिन्च छोटी बड़ी
9. एक अदद प्लास
10. एक अदद पेचकस
11. एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. राहुल पुत्र रामबाबू निवासी मोहकमपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
2. दुरवीन पुत्र राजवीर निवासी अभयपुर थाना दादों जनपद अलीगढ उम्र 24 वर्ष
3. आकाश पुत्र कन्हैयालाल निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
4. अमित पुत्र राजवीर निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र 21 वर्ष
5. लवकुश पुत्र जितेन्द्र निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
6. अजय पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादों जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष
वाँछित अभियुक्तगण का नाम पता-
1. महबूब पुत्र अयूब निवासी रसूलपुर धोड़ली थाना जानी जनपद मेरठ
2. फईम पुत्र शकील अहमद निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ
3. नाजिम पुत्र शकील अहमद निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—
1. थानाध्यक्ष मिरहची नीतू वर्मा मय टीम
2. थानाध्यक्ष पिलुआ श्री संजय राघव मय टीम
3. स्वाट/एस.ओ.जी. टीम जनपद एटा
4. सर्विलांस टीम जनपद एटा
