
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरसार का है। जहां झांसी बरुआसागर निवासी हरिमोहन तिवारी (39) वर्षीय अपने जीजा के यहां आया था। घर के बाहर टहलते वक्त उसकी गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। जालौन में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा यहां से लगाया जा सकता हैं। ठीक 24 घन्टे पहले बीती रात पूर्व इंगुई कला गांव में घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात
जिसके बाद फिर वहीं 24 घन्टे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात बैटर पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहीं है। जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले एक माह से अपने जीजा के यहां रह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी किसी ने घात लगाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद इलाक़े में सनसनी फैल जाती हैं। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच जाती हैं और इस हत्याकांड की गुत्थी को सबूतों के आधार पर सुलझाने के प्रयास में जुट जाती है।
एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है
वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक जालौन राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हरिमोहन तिवारी अपनी बहन के यहां रहते थे। उम्र लगभग 39 वर्ष जो कि अविवाहित थे। जिसकी बॉडी टॉयलेट में मिली हैं। शव का गला व हाथ कटा हुआ मिला है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगिल से जांच कर रहीं हैं। जो तथ्य सामने आएगा उस पर कार्यवाही की जायेगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
