एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुअसं0- 182/2024 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम पोण्डरी थाना अवागढ जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
1. अरविन्द पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम पोण्डरी थाना अवागढ जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. उ0नि0 श्री जयवीर सिंह
2. का0 सतीश चौधरी
3. हो0गा0 सत्यप्रकाश।
