Ujjain. इस्कॉन मंदिर, दिल्ली में भी कृष्ण जन्माष्टमी मौके पर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन की तर्ज पर श्रृंगार व आरती की गई। भगवान श्रीकृष्ण को 51 प्रकार के केक का भोग लगाया गया। मंदिर प्रांगण की विशेष सजावट की गई। इसके लिए विशेष तौर पर थाईलैंड और साउथ इंडिया से फूल मंगवाए गए। इस खास मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को खास पोशाक पहनाई गई, जिसे वृंदावन से विशेष तौर पर मंगवाया गया था। साथ ही ठाकुरजी को 1008 तरीके के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। पूजन के बाद भक्त भी भक्ति गीत पर जमकर नाचे।
ऐसी रही दिन भर की दर्शन व्यवस्था
इस्कॉन मंदिर (Iscon Temple) की तरफ से वीएन दास ने बताया कि इस्कॉन मंदिर, दिल्ली में 19 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 4.30 बजे से लेकर 5 बजे तक मंदिर में भगवान के मनमोहक श्रृंगार में भक्तों को दर्शन दिया। शाम 5 बजे से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजन-अर्चना की गई। रात 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक हुआ। 12 बजे बाद भगवान को विशेष भोग लगाया गया। इसके अलावा मंदिर में कीर्तन का भी आयोजन हुआ।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by ctahalaka.com.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
