
राघव चड्ढा-राखी सावंत (फोटो : सोशल मीडिया )
राघव चड्ढा-राखी सावंत (फोटो : सोशल मीडिया )
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई हैं । लेकिन इस बार राखी सावंत ने खुद कुछ नहीं किया बल्कि आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने बॉलीवुड डांसर को हाईलाइट किया है । राघव चड्ढा ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर टिप्पड़ी करते हुए उन्हें ‘राजनीति की राखी सावंत’ कहां है । जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा पर राखी के फैंस ने हमला बोलना शुरू कर दिया । जिसके बाद से ही ट्विटर पर राखी का नाम ट्रेंड करने लगा ।
इस ट्वीट के बाद उनके फैंस के साथ कई एक्टर और एक्ट्रेस ने राखी का सपोर्ट करते हुए ट्वीट भी किया है । जिसमें बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट रहीं कविता कौशिक ने लिखा है कि राखी सावंत सबसे मेहनती है, जो अपनी 100 पतिशत निष्ठा और प्रयास देती है, जो एक फ्लॉप शो को भी एंटरटेनिंग बना देती हैं । वह आगे लिखती है कि राखी घृणित टिप्पड़ी की तुलना में एक तारीफ़ हैं ।
Rakhi Sawant- the most hard working who gives her hundred percent loyalty and effort to each project she takes, turning a dull flop show into an entertaining one, she is a compliment compared to the hateful fake counter parts! https://t.co/UQr95AL37B
— Kavita Kaushik (@Iamkavitak) September 17, 2021
राखी सावंत ने किया रियेक्ट
वही इस ट्वीट के बाद राखी सावंत ने भी अपना रिएक्शन दिया है । उन्होंने स्क्रीन शॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम (Rakhi Sawant Instagram) पर शेयर किया है । उन्होंने स्क्रीन शॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है । शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, जिसमें वो इस बात से तो खुश है कि वह ट्रेंड कर रही हैं , साथ ही कविता कौशिक को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद भी कहां है।
राखी की हॉट फोटोज
आपको बता दें, राखी सावंत बिग बॉस 14 से निकलने के बाद जिम में काफी पसीना बहाती नज़र आ रही हैं। जिसका नतीजा सबके सामने है। हाल ही में राखी ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन लुक शेयर किया है। जिसे देख उनके फैंस यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। राखी ने पिंक बिकनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं को तेज़ी से वायरल हो रही हैं। ये राखी सावंत की अब तक की सबसे हॉट तस्वीर में से एक है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
