जिन की दादी ने आपातकाल लगाया वह आज लोकतंत्र और संविधान की बात करते हैं
फर्रुखाबाद ।
आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आवास विकास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना चुनाव माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रद्द करने के फल स्वरुप, अपने को लगातार प्रधानमंत्री बनाए रखने को और अपनी सरकार को बचाए रखने के लिए देश की संवैधानिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दोस्त करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। इस आपातकाल में न्यायालय के अधिकारों को और उनके आदेशों को खत्म कर दिया गया। संवैधानिक अधिकारों को ध्वस्त कर दिया गया। और देश में आपातकाल लागू करते हुए विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया घरानों की बिजली कटौती करके उनकी संस्थाओं को बंद कर दिया गया, तथा न्यायपालिका कार्यपालिका और पत्रकारिता के अधिकारों को रोक दिया गया।
आपातकाल के बाद जो चुनाव हुआ उसमें देश की जनता ने सिद्ध कर दिया कि लोकतंत्र से बड़ा कोई नहीं है और कुछ चुनाव में जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह परास्त करके जनता पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न दलों की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर कांग्रेस को नेस्तनाबूत करने का जनता ने काम किया। हिंदुस्तान में लोकतंत्र की जगह बहुत मजबूत है। जो भी राजनीतिक दल लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को तैरनेट करने का काम करेगा देश उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। आपातकाल के बाद देश में लोकसभा के चुनाव हुए और जनता पार्टी के नेतृत्व में देश में सरकार बनी और देश मे पुनः लोकतंत्र स्थापित हुआ और इंदिरा गांधी को भी लोकसभा चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा।
कांग्रेस पार्टी आज संविधान की दुहाई दे रही है। जिनकी दादी ने आपात काल लागू किया। उन्हीं के नाती आज संविधान की किताब जेब में रखकर घूमते हैं और संविधान की दुहाई देते हैं। लोकसभा चुनाव में है संविधान की दुहाई देते हुए संविधान को जेब में रखकर संविधान की बात कहते घूमते रहे। इन लोगों को संविधान में ना कोई आस्था है ना व्यवस्था में कोई आस्था है और ना देश के लोकतंत्र में कोई आस्था है।
*कांग्रेस पार्टी ने अपने हितों के लिए सबसे ज्यादा संविधान में संशोधन किया है। और संविधान संशोधन कांग्रेस सत्ता के दौरान ही हुए हैं*
जिस पार्टी ने संविधान का गला घोटा, देश के लोकतंत्र का गला घोंटा और देश की स्वतंत्रता की आजादी को कुचलने तक का काम किया हो ऐसे लोगों को देश के लोकतंत्र और संविधान की बात करने का अधिकार नहीं है।
अगली पीढ़ी को याद दिलाने के लिए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम कर रहे हैं ताकि वह जाने इनकी हरकतों को, करतूतों को, इनकी राष्ट्रपति गतिविधियों को समझें कि इन्होंने किस तरह से संविधान को कुचलने का काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को एक मजबूत राष्ट्रीय की तरह विकसित करने में जुटी है और हमारी सरकार लोकतंत्र और संविधान पर पूरा भरोसा करती है।
विश्व पटल पर भारत आज प्रकृति के नए आयाम के साथ-साथ आर्थिक और सामरिक दृष्टि से भारत एक ताकत के रूप में उभरा है।
सुरक्षा की दृष्टि से देश आज आत्मनिर्भर हुआ है स्वदेशी रक्षा प्रणाली के क्षेत्र में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। *अभी ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरीके से दुश्मन की धरती पर बिना कदम रखे आधुनिक तकनीक के द्वारा कुछ मिनट में पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने का काम भारतीय सेना ने किया है।* दुनिया में अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर भारतीय सेवा ने सर्वश्रेष्ठ होने का काम किया है।
