
गाजियाबाद में पुष्पांजलि ज्वेलर्स के शोरूम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, अंबेडकर रोड पर रामनगर स्थित पुष्पांजलि ज्वैलर्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लपटें उठता देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
