Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशलेख

काफी दिलचस्प हो गया है आजगढ-रामपुर लोकसभा उप-चुनाव

admin
Last updated: जून 10, 2022 4:45 पूर्वाह्न
By admin 9 Views
Share
6 Min Read
SHARE
काफी दिलचस्प हो गया है आजगढ-रामपुर लोकसभा उप-चुनाव
 योगी,अखिलेश,माया और आजम की प्रतिष्ठा पर बड़ा दांव

अजय कुमार,लखनऊ

     उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से चुनावी बयार बहने लगी है। राज्यसभा से लेकर विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए तो चुनाव हो ही रहा है,इसके अलावा आजम और अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा पर भी चुनाव होना है। यह दोनों सीटें आजम और अखिलेश के हाल ही में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में विधायक चुने के बाद खाली हुई हैं,विधान सभा का चुनाव जीतने के बाद दोनों नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के नतीजों से केन्द्र की सियासत पर तो कोई बदलाव नजर नहीं आएगा,लेकिन जो भी दल यह चुनाव जीतेगा,उसके लिए यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूस्टर डोज का काम करेगी। इसी लिए भाजपा और सपा ने दोनों ही सीटों पर पूरा दमखम लगा रखा है,वहीं बात बसपा और कांग्रेस की कि जाए तो बसपा ने आजम खान करीबी प्रत्याशी के समर्थन में रामपुर से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है,जबकि कांग्रेस चुनाव लड़ ही नहीं रही है,जो चुनावी तस्वीर उभरती नजर आ रही है उसके अनुसार आजमगढ़ में बसपा, भाजपा-सपा प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती देते नजर आ सकते हैं। वहीं रामपुर में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर होगी। कहने को तो यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ दो सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं,लेकिन इन चुनावों ने भी एक बार फिर तमाम सियासी दलों के नेताओं और राजनैतिक पंडितों के दिलों की धड़कने तेज कर दी हैं।खास बात यह है कि आजमगढ़ और रामपुर दोनों ही मुस्लिम बाहुल्य सीटे हैं,जिसका अक्सर फायदा समाजवादी पार्टी को ही मिलता है,लेकिन मायावती ने आजमगढ़ में मुस्लिम प्रत्याशी खड़ा करके चुनावी बिसात पर अपनी चाल चल दी है।
    आजमगढ़ लोकसभा सीट एक बार फिर मुलायम परिवार के खाते में ही आई है। यहां से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वही रामपुर के लिए सपा प्रत्याशी तय करने में आजम खान की ही चली ये और बात है कि आजम अपनी पत्नी को टिकट नहीं दिला पाए, उनकी जहां उनके करीबी आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया गया है। राजा के नाम की घोषणा स्वयं आजम खान ने की। आसिम राजा के खिलाफ भाजपा ने रामपुर सीट पर दलित नेता घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है,जो हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। रामपुर में बीजेपी ने कांटे से कांटा निकालने का प्रयास किया है। भाजपा ने यहां से जिन घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाया है,वह इसी वर्ष जनवरी में समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। घनश्याम लोधी कभी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के करीबी हुआ करते थे। वर्ष 2016 में आजम की वजह से ही समाजवादी पार्टी ने उन्हें एमएलसी चुनाव लड़ाया था। इसी वर्ष विधान सभा चुनाव से कुछ माह पूर्व जनवरी में घनश्याम लोधी को समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद घनश्याम लोधी भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस और बसपा ने  यहां अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
     बात आजमगढ़ की जाए तो आजमगढ़ में  मुकाबला त्रिकोणीय होगा। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने भोजपुरी स्टार और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को फिर से  अपना उम्मीदवार बनाया है। निरहुआ 2019 में भी अखिलेश के खिलाफ बीजेपी के प्रत्याशी थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। परंतु उन्होंने अखिलेश को टक्कर जमकर दी थी।निरूहुआ अपने को आजमगढ़ का बेटा बताकर धमेन्द्र यादव को बाहरी बता कर उनका विरोध कर रहे हैं। आजमगढ़ में बीएसपी ने मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगाया है। बसपा ने यहां से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है।उप-चुनावों में सबसे अधिक परेशान समाजवादी पार्टी नजर आ रही है। जिन दो लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है,वह दोनों ही सीटें 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीती थीं,आजमगढ़ से अखिलेश यादव तो रामपुर से आजम के सिर जीत का सेहरा बंधा था।
     बहरहाल,आजमगढ़ और रामपुर दो ऐसी मुस्लिम बाहुल्य लोकसभा सीटें हैं,जहां भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन हमेशा ही निराशाजनक रहा है,लेकिन अब इन दोनों लोकसभा सीट पर हालात काफी बदल गए हैं। बीजेपी, सपा के खिलाफ यहां पूरे दमखम के साथ ताल ठोंक रही है। यहां हिंदू-मुस्लिम वोटों के बीच जबर्दस्त धु्रवीकरण हो सकता  है। आजमगढ़ हो या रामपुर दोनों ही सीटों से अखिलेश यादव और आजम खान की प्रतिष्ठा जुड़ी है।दोनों लोकसभा सीटों पर किसी भी दल का कोई भी प्रत्याशी हो,लेकिन चुनाव के नतीजे तमाम दलों के शीर्ष नेतृत्व का ही ‘कद’ तय करेगा। इसमें योगी से लेकर अखिलेश और मायावती भी शामिल हैं। आजम खान के लिए भी यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठा से जुड़े हैं। 

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article खगड़िया के प्रोफेसर जाहिद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया ‘विजिटर्स अवार्ड’ से सम्मानित, उपलब्धि पर पूरे गांव में जश्न
Next Article ब्रेकिंग- Etah का भू-माफिया सपा का पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गेंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

निधौली कलां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

जैथरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025

You May also Like

अलीगढ़आगरा

एसएसपी द्वारा अधीनस्थों के साथ अलीगंज क्षेत्र में परिनिर्वाण दिवस के दृष्टिगत पैदल गश्त की गई

दिसम्बर 6, 2025
अपराधअलीगढ़

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा: तीन शातिर अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता गिरफ्तार

दिसम्बर 4, 2025
उत्तर प्रदेशएटा

एसीसी कॉन्वेंट प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव और खेल दिवस का किया गया आयोजन

दिसम्बर 4, 2025
अलीगढ़आगरा

विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

दिसम्बर 3, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology