अस्पताल ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया था। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई थी।
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ( Kalyan Singh ) का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया क सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृहनगर में होगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ही अपना गोरखपुर दौरा रद्द करके उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल ने बताया कि उन्हें क्रिटिकल केयर आईसीयू में रखा गया था। संस्थान के क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई थी। वह कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे
बता दें कि बीते दो दिन से पूर्व मुख्यमंत्री की हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। ऐसे में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखने पहुंचे थे। उनकी हालत में किसी तरह का सुधार नहीं होने पर शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एसजीपीजीआई गए थे।
योगी ने आईसीयू में जाकर पूर्व मुख्यमंत्री को देखा। चिकित्सा विशेषज्ञों से बातचीत की। निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
Former Governor of Rajasthan Kalyan Singh, former CM of Uttar Pradesh, passed away on Saturday evening. He had been ill for a long time, due to which he was admitted to the Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGI), Lucknow.
Kalyan Singh Death: यूपी: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
