![]() |
| Kangana ranaut |
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ जाती हैं। अब तक इनके बेबाक लब की वजह से कई केस दर्ज हो चुके हैं। इसी में एक केस है सिख समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना को लेकर। इस मामले में कंगना को 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराना है। लेकिन अब इस मामले में कंगना मुंबई पुलिस से पेशी से छूट चाहती हैं।
कंगना के वकील ने कहा है कि वो बुधवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हो पाएंगी। एक्ट्रेस शूटिंग की वजह से मुंबई की बाहर हैं। फिलहाल इस मांग को लेकर खार पुलिस स्टेशन से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कंगना को बुधवार 22 दिसंबर 2021 को खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था। हालांकि इस मामले में 25 जनवरी 2022 तक कंगना को गिरफ्तार नहीं होगी।
कंगना ने सिख समुदाय के लिए जाने क्या कहा था
दरअसल, जब सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए थे तो कंगना उसपर भड़क उठी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की गई थी। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था…उन्होंने इस देश को कितनी भी तकलीफ दी हो… लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए। उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।’
इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना पिछली बार फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आई थीं। अब कंगना जल्द ही फिल्म ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में नजर आने वाली हैं जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कंगना ‘सीता: द इनकार्नेशन’ और ‘इमर्जेंसी’ जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं। कंगना ने एक फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ भी प्रड्यूस कर रही हैं जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

