राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में अमांपुर कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का आयोजन विजयदशमी पर 2 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 8 बजे से बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन स्कूल से प्रारंभ होकर नगर में भम्रण करेग। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में सहभागी होने का अनुरोध किया गया। इस दौरान पथ संचलन को भव्य बनाने के लिए नगर के सभी शाखाओं, बस्ती प्रमुखों और प्रत्येक स्वयंसेवकों द्वारा नगर वासियों को जागृति करने के लिए घरों पर ओम पताका और स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा तथा स्वागत द्वार बनाकर स्वागत के तैयारी की समीक्षा भी की। इस मौके पर नगर संचालक राकेश पाराशर, आदित्य नंदन, शिवांशु अग्रवाल, गौरव गुप्ता, उमाशंकर साहू, राहुल जौहरी, विजय प्रकाश गुप्ता, बिजेश वर्मा, श्रीराम सोलंकी, पुष्पेंद्र वर्मा, मनोज गुप्ता, चेतन सोलंकी, अंशुल वर्मा, रामखिलाड़ी उपाध्याय, आकाश गुप्ता, सोनू गुप्ता, संजीव महेश्वरी, अवधेश सर्राफ, प्रशांत आर्य, पुजारी सुखदेव दास आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
