ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज- महिला थाना प्रभारी का कॉन्स्टेबल से बॉडी मसाज कराते हुए वीडियो वायरल,
महिला थाना में कुर्सी पर बैठ कर महिला सिपाही से करा रही बॉडी मसाज, सरकारी अधिकारी जब अपने अधिनस्त को अपना नौकर समझने लगे तो नौकरी नहीं रही वह् गुलामी का प्रतीक हो जाता है। ऐसा ही कासगंज जनपद के महिला थाने ने देखने को मिला जहां महिला थाना प्रभारी मुनिता सिंह अपने रौब में एक हमराह महिला सिपाही से ऑफिस में ही अपनी मालिस करा रही है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मची खलबली मच गई पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिसका असर अन्य पर न पड़े के चलते SP ने महिला थाना प्रभारी मुनिता सिंह को किया लाइन हाजिर कर दिया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।
लाइन हाजिर की कर सीओ को सौंपी गई मामले की जांच,
महिला थाना में प्रभारी के रूप में तैनात है मसाज कराने बाली एसओ मुनिता सिंह।
ब्यूरो रिपोर्ट
केके सक्सेना
कलप्रिट तहलका
