पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश कुमार भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोरों व सिढ़पुरा पुलिस द्वारा 01-01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । माननीय न्यायालय से उपरोक्त अभि0गण के गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे, जो न्यायालय उपस्थित नहीं हो रहे थे एवं गिरफ्तारी से बच रहे थे । गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
