
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गंधी लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुईं।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी लखीमपुर में शहीद किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुईं pic.twitter.com/kKPVbnNQgn
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 12, 2021
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम जारी है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।
किसान नेता राकेश टिकैत तिकुनिया में चल रही किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंच गए हैं।
उधर, लखीमपुर आने वाले किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो रहे हैं। मंच से बार-बार अनाउंस किया जा रहा है कि प्रशासन उन्हें परेशान न करे।
वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बरेली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बाद वह लखीमपुर खीरी रवाना हो गए।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
