लखीमपुर: लखीमपुर हिंसा के आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा जांच कमेटी के सामने पेश हो गए है ।पुलिस लाइन में हलचल बढ़ गई। पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। ऐसा माना जा रहा है आशीष के साथ पिता अजय भी पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वैसे तो उन्हें कल (शुक्रवार) को ही पेश होने की नोटिस दी गई थी लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो दो बजे के बाद पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 160 के तहत दूसरी नोटिस घर चस्पा कर दी, अब आज (शनिवार) दोपहर 11 बजे तक कमेटी के सामने पेश होने को कहा गया था। वहीं पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। इससे पहले कल ही खीरी पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बवाल में मारे गए निघासन के पत्रकार के घर सिद्धू धरने व मौन अनशन पर पर बैठ गए। सिद्धू ने घटना के मुख्य आरोपी गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक मौन धारण करने की बात कही। पहले वह कुछ देर बैठे रहे और बाद में टिन शेड के नीचे तख्त पर लेट गए और आंखें बंद कर लीं।
#WATCH Son of MoS Home Ajay Mishra Teni, Ashish Mishra arrives at Crime Branch office, Lakhimpur
He was summoned by UP Police in connection with Lakhimpur violence. pic.twitter.com/g6wMpHYOKr
— ANI UP (@ANINewsUP) October 9, 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
