दिल्ली के गाजीपुर में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन शिल्पा पांडे (22) की हत्या कर दी, इसके बाद उसकी बॉडी सूटकेस में रखकर जला दी। इस मर्डर मामले में लड़की के चचेरे भाई अमित तिवारी और उसके दोस्त कैब ड्राइवर अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की एक साल से क़ातिल अमित संग लिव इन मे रह रही थी। अब वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। ऐसे मे अमित ने अनुज के साथ मिलकर अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर लाश को जला दिया ताकि पहचान न हो।
पुलिस के सामने कबूलनामा..
आरोपी अमित (23) ने हत्या की बात कबूल कर ली।
उसने बताया कि वह यूपी के खोड़ा कॉलोनी में 2024 से शिल्पा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। लड़की उसके रिश्ते में बहन लगती थी, वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी।लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था, जिसको लेकर अक्सर झगड़ा होता था। 25 जनवरी की रात 8 बजे वह शराब के नशे में था, इस दौरान उसका युवती से झगड़ा हो गया और उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश को सूटकेस मे रखकर जला दिया था।
