
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की पुण्यतिथि पर पार्टी ने अपना चुनावी शंखनाद कर दिया है. इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और वो सिर्फ वोट काटेंगे. ऐसे में अपने लोगों को सावधान रहना है.
BJP, SP, कांग्रेस, AAP वोट के लिए जनता से वादे कर रही हैं जो हवा हवाई है. उनमें रत्तीभर भी दम नहीं है. विरोधी पार्टियां चुनावी घोषणापत्रों में कुछ ज्यादा ही प्रलोभन भरे चुनावी वादे करने वाली हैं.
कांशीराम स्मारक स्थल से मायावती ने कहा कि मैं चुनाव आयोग को लिखूंगी कि चुनाव से 6 महीने पहले सभी सर्वे पर रोक लगे. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मामले में ऐसा हुआ था. बीजेपी पार्टी की मशीनरी अपने पक्ष में हवा बनाने की कोशिश कर रही है. वो हिन्दू-मुस्लिम को भड़काने की कोशिश करेगी.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
