
Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग किया है। राज्य सरकार ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों तथा देश के लिए पदक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं का हृदय से अभिनन्दन करते हुए बधाई देती है। उन्होंने कहा कि जिन सात 7 खिलाड़ियों ने देश के लिए सम्मान हासिल किया है, उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने लिए उत्तर प्रदेश में एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलम्पिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल करने पर बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवान्वित है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत ने पहली बार ओलम्पिक में एथलेटिक्स में गोल्ड जीता है। उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक की उपलब्धि हासिल करने पर नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पुनिया का प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक अभिनन्दन किया।
.@Tokyo2020 में स्वर्ण पदक विजेता श्री @Neeraj_chopra1 जी को बधाई देते #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/TOOzXGaPOd
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 7, 2021
बता दे कि मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक के इतिहास में भारत ने अब तक के सर्वाधिक पदक टोक्यो ओलम्पिक में जीते हैं। इसमें भारत को 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक की उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री की ‘खेलो इण्डिया’ की नीति के तहत देश में खेलों के प्रति प्रोत्साहन प्रारम्भ हुआ। इसके सार्थक परिणाम ओलम्पिक, एशियन, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अनेक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिले हैं। योगी ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों विशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी, उनका अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मानित करेगी।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
