“”जनप्रतिनिधि हो तो राजू यादव जैसा””
श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी मैनपुरी के आयोजन मैं पिछले कुछ वर्षों से बरती जा रही अनियमित्ताओ और प्रदर्शनी की परम्पराओ और नियमों के विपरीत किये जा रहे कार्यों, प्रदर्शनी से जुड़े जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानियों के खिलाफ शरू की गई लड़ाई में सहयोग और समर्थन के लिए पूर्व सदर विधायक राजकुमार उर्फ़ राजू यादव का तहे दिल से बहुत बहुत आभार। समाज का चौथा स्तम्भ जो अभी तक अधिकारियों की जी हजूरी मै लगा था उसको भी पूर्व विधायक के सोशल मीडिया के एक व्यान को भी प्रमुखता से छापना पड़ा। पिछले 15 दिन से चल रहे संघर्ष में हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने एक भी खबर जिला प्रशासन के दबाव में प्रकाशित नहीं की जबकि एक दर्जन खबरें स्थानीय जिला कार्यालय में उपलब्ध करायीं गयीं। पूर्व विधायक की इस खबर को भी हिन्दुस्तान पेपर ने आज भी जगह नहीं दी। अमर उजाला ने भी मात्र एक खबर ही प्रकाशित की। केवल दैनिक जागरण ने ही लगभग सभी खबरों को अखबार में स्थान दिया। खैर मीडिया का हाल वैसे ही बुरा है दलाली प्रथम कार्य है जनहित की ख़बरों से कोई सरोकार नहीं है बस पैसा आना चाहिए। लड़ाई बड़ी है आस केवल न्यायलय से ही है। हथधर्मी की सारी सीमाएं लाँघ चुके प्रदर्शनी के रहनुमाओं से अब उम्मीद करना बेमानी है। आशा ही नहीं पक्का विश्वास है कि माता शीतला नुमाईश की पुरानी भव्यता को वापस दिलाने के लिए शुरु की गयी पहल में अपना आशीर्वाद देंगी नुमाईश पुराने स्वरूप में वापस लौटेगी। अंत में एक बार पुनः पूर्व विधायक राजू यादव का बहुत बहुत आभार।
Mainpuri जनप्रतिनिधि हो तो राजू यादव जैसा
