Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

आर्थिक सौदेबाज़ी का माध्यम बनती विवाह संस्था

admin
Last updated: दिसम्बर 30, 2025 9:40 पूर्वाह्न
By admin 13 Views
Share
4 Min Read
SHARE

*आर्थिक सौदेबाज़ी का माध्यम बनती विवाह संस्था*
(शिवम् मिश्रा-विनायक फीचर्स)

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के एक अत्यंत संवेदनशील और झकझोर देने वाले निर्णय में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की मृत्यु के संदर्भ में टिप्पणी की है कि “वह अपने ससुराल पक्ष के लिए केवल एक रंगीन दूरदर्शन, एक मोटरसाइकिल और ₹15,000 के समतुल्य मूल्य की थी।” तथा दहेज को ऐसी क्रॉस-कल्चरल सामाजिक बुराई कहा गया जो अब उपहारों और सामाजिक अपेक्षाओं की आड़ में विधिक परिभाषाओं से फिसल जाती है, यह प्रकरण मात्र एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि उस संरचनात्मक हिंसा का द्योतक है जो भारतीय समाज की पितृसत्तात्मक संरचना में गहराई से अंतर्निहित है, जहाँ विवाह एक भावनात्मक-सामाजिक संस्था न रहकर आर्थिक सौदेबाज़ी का माध्यम बन चुका है और स्त्री को चल संपत्ति के रूप में आँका जाने लगा है। मार्क्स के वस्तुकरण सिद्धांत के साथ-साथ यहाँ आंद्रे बेतेई के वर्ग और असमानता संबंधी विश्लेषण को भी स्मरण करना आवश्यक है, जिन्होंने बताया कि आधुनिक भारत में वर्गीय प्रतिस्पर्धा और मध्यवर्गीय आकांक्षाओं ने विवाह को सामाजिक गतिशीलता का साधन बना दिया है। वेबर के ‘स्टेटस ग्रुप’ सिद्धांत की भाँति एम.एन. श्रीनिवास की संस्कृतिकरण की अवधारणा यह स्पष्ट करती है कि निम्न एवं मध्य जातियाँ उच्च जातियों की विवाह-प्रथाओं विशेषतः दहेज की नकल कर सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त करना चाहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप यह कुप्रथा और अधिक व्यापक होती चली जाती है, जबकि दुर्खीम की एनोमी की अवधारणा को टी.एन. मदन की परंपरा और आधुनिकता की बहस के साथ जोड़कर देखें तो यह समझ में आता है कि उपभोक्तावाद और नैतिक दिशाहीनता ने विवाह संस्था को मूल्यहीन बना दिया है।
नारीवादी दृष्टिकोण से दहेज मृत्यु घरेलू हिंसा का वह चरम रूप है जिसमें स्त्री की देह, श्रम और उत्तराधिकार पर पितृसत्ता का पूर्ण वर्चस्व स्थापित हो जाता है,और यहाँ लीला दुबे तथा मैत्रेयी चौधरी जैसे भारतीय समाजशास्त्रियों का कार्य उल्लेखनीय है, जिन्होंने विवाह और परिवार को स्त्री-अधीनता की प्रमुख संरचनाएँ बताया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यह रेखांकित किया जाना कि मुस्लिम समाज में भी मेहर के स्थान पर दहेज की प्रवृत्ति बढ़ रही है, इस तथ्य को उजागर करता है कि यह सामाजिक विकृति अब जाति, वर्ग और धर्म की सीमाओं से परे फैल चुकी है तथा स्त्रियों की आर्थिक स्वायत्तता को गंभीर रूप से क्षीण कर रही है। यह वही स्थिति है जिसे बी.आर. अम्बेडकर ने विवाह में स्त्री की समानता के अभाव के रूप में चिन्हित किया था; भारतीय दंड संहिता की धारा 304B, 498A तथा दहेज निषेध अधिनियम, 1961 जैसे सुदृढ़ कानूनी प्रावधानों के बावजूद NCRB के रुझान यह संकेत देते हैं कि सामाजिक चुप्पी, बदनामी का भय, समझौता-संस्कृति, पंचायत या पारिवारिक दबाव और पुलिस-प्रशासन की उदासीनता के कारण दहेज मृत्यु के अधिकांश प्रकरण दर्ज ही नहीं हो पाते, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता के साथ-साथ उसका मायका भी अपराधबोध, ऋणग्रस्तता और सामाजिक अपमान का बोझ ढोता है तथा बच्चे इस हिंसा को सामान्य मानकर आगे की पीढ़ियों तक उसका पुनरुत्पादन करते हैं। जिसे समाजशास्त्र में पीढ़ीगत हिंसा का संचरण कहा जाता है।
ऐसे परिप्रेक्ष्य में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पाठ्यक्रमों में विवाह को संवैधानिक समानता और पारस्परिक सम्मान के मूल्यों पर आधारित करने, दहेज निषेध अधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति एवं उनके विवरण सार्वजनिक करने तथा पुलिस एवं न्यायिक अधिकारियों के नियमित प्रशिक्षण और संवेदनशीलता कार्यक्रमों के निर्देश अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि दहेज के विरुद्ध संघर्ष केवल विधिक हस्तक्षेप का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के पुनर्निर्माण की अनिवार्यता हैऔर जब तक विवाह एक बाज़ार तथा स्त्री एक मोल-भाव योग्य वस्तु के रूप में देखी जाती रहेगी, तब तक दहेज मृत्यु भारतीय समाज की सामूहिक नैतिक विफलता का सबसे क्रूर प्रतीक बनी रहेगी।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में बैंकों की अहम भूमिका, जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकर्स को किया सम्मानित
Next Article साल 2025: भारतीय कृषि में आत्मनिर्भरता, रिकॉर्ड उत्पादन और किसानों के भरोसे का नया युग
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026
अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology