Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

Mathura: मथुरा में आज हाई अलर्ट! CCTV-ड्रोन से शहर के हर कोने पर पुलिस की नज़र, जानिए क्या है पूरा मामला

Admin
Last updated: दिसम्बर 6, 2021 5:34 पूर्वाह्न
By Admin 11 Views
Share
7 Min Read
SHARE
Mathura Krishna Janmaboomi Mandir

यूपी के मथुरा में आज तनाव का माहौल है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है. कृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Mathura Krishna Janmaboomi Mandir) के आसपास के इलाके को पुलिस ने किले के रूप में तब्दील कर दिया है और बिना तलाशी और पूछताछ के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. राज्य सरकार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने कटरा केशव देव इलाके में तीन लेयर की सुरक्षा कर दी गई है. ये वही इलाका है जहां कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद (Shahi Eidgah Masjid) को लेकर विवाद है.

Contents
मंदिर-मस्जिद के आस पास कड़ी सुरक्षाक्या है पूरा मामलाहिंदू महासभा के नेता हुए गिरफ्तारडिप्टी सीएम के संकेत के बाद बदला माहौल!कानूनी विकल्प ढूंढ रहा मस्जिद ट्रस्ट

बता दें कि कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से धमकी दी गई है कि वे आज बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के मौके पर शाही ईदगाह मस्जिद के अंदर भी हिंदू रीति-रिवाज से पूजा करने जा रहे हैं और मूर्ति स्थापित करेंगे. हिंदू संगठनों के इस ऐलान के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है और सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. एडीजी कानून/व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि 6 दिसंबर को परंपरा से हटकर कोई भी आयोजन नहीं किया जाएगा. राज्य में पूर्ण शांति बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्रीय संरचनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

मंदिर-मस्जिद के आस पास कड़ी सुरक्षा

पुलिस ने शहर को जोड़ने वाले हर नेशनल और स्टेट हाइवे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है. इसके अलावा मंदिर-मस्जिद के पीछे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को भी बंद कर दिया गया है. मथुरा वृंदावन आने वालीं दो ट्रेनें भी यार्ड में ही रोकी जा रही हैं. पूरे शहर में धारा-144 लगा दी गई है और लोगों के भीड़ लगाने पर पूरी तरह पाबंदी है. मंदिर या मस्जिद में जाने वाले लोगों से उनका पहचान पत्र मांगा जा रहा है. सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

बीते दिनों चार दक्षिणपंथी संगठन अखिल भारत हिंदू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास, नारायणी सेना और श्रीकृष्ण मुक्ति दल ने दिसंबर की शुरुआत में रीति-रिवाज से लड्डू गोपाल की मूर्ति स्थापित करने की अनुमति मांगी थी. इससे हालात बिगड़ने का खतरा और बढ़ गया था. हिंदू संगठनों का दावा है कि जिस जगह पर मस्जिद है, वहीं पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ओवरटाइम कर रही है. पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है और दोनों पक्षों के बुजुर्गों और धर्मगुरुओं से भी बात की गई है. जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के आदेश हैं.

- Advertisement -

You Might Also Like

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 
राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

हिंदू महासभा के नेता हुए गिरफ्तार

इस ऐलान के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर 4 दिसंबर को हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया वर्मा और नेता ऋषि भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था. हिंदू महासभा की अध्यक्ष राजश्री चौधरी दावा करती हैं कि वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पोती हैं. उन्होंने रविवार को एक बार फिर कहा कि 6 दिसंबर को मस्जिद तक निकाले जाने वाले मार्च और जलाभिषेक का कार्यक्रम किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा. उधर नारायणी सेना ने भी अपने कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने के दावा किया है.

संगठन के नेता मनीष यादव ने धमकी दी है कि अगर उनके कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता तो वो लखनऊ में आमरण अनशन पर बैठेंगे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मणि त्रिपाठी को भी हिरासत में रखा गया है. हिंदू संगठनों ने 12 अक्टूबर 1988 को ईदगाह मस्जिद के ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ के बीच हुए समझौते पर सवाल उठाया है.

डिप्टी सीएम के संकेत के बाद बदला माहौल!

गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों ‘मथुरा की बारी है…’ ट्वीट किया था जिससे इलाके में हिंदू संगठन और एक्टिव हो गए हैं. उधर पुलिस को इंटेलिजेंस से पता चला है कि हिंदू संगठनों की ओर से धमकियां मिलने के बाद ईदगाह मस्जिद में आने वाले लोगों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हो गई है. इसलिए यहां आने वाले से उनका पहचान पत्र दिखाने को कहा जा रहा है.

कानूनी विकल्प ढूंढ रहा मस्जिद ट्रस्ट

शाही ईदगाह ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जेड हसन ने बताया कि मुसलमानों को डर है कि चुनावों से पहले ये सब बांटने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वो 5 दशकों से मथुरा में रह रहे हैं और यहां के लोगों ने भगवान कृष्ण और अल्लाह के आशीर्वाद के साथ रहना सीख लिया है. उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की दीवारों पर संस्कृत में श्लोक और कुरान की आयतें लिखी हुईं हैं.

ईदगाह ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का कहना है कि वो कानूनी लड़ाई की भी तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि 1991 के कानून से मथुरा और काशी अछूती है. 1991 में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने एक कानून पास किया था जिसकी धारा 4 उन सभी धार्मिक स्थलों को संरक्षण देती है जो 15 अगस्त 1947 तक अस्तित्व में थीं. इसमें काशी और मथुरा भी आती है. इस कानून में ये भी प्रावधान है कि अगर कोई इन धार्मिक स्थलों में बदलाव करने के लिए कोर्ट भी नहीं जा सकता.

- Advertisement -

 

ये भी पढ़ें – Uttar Pradesh: यूपी में खाद्य और दवाओं की जांच का बढ़ेगा दायरा, मिलावटखोरों को जल्दी मिलेगी सजा

ये भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में BJP के लिए कैंपेन करने पर कंगना रनौत बोलीं- मैं किसी दल से ताल्लुक नहीं रखती, पर…

 

Disclaimer: कलप्रिट तहलका ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर न्यूज एजेंसी (भाषा,PTI,व TV9) द्वारा प्रकाशित की गयी है।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Uttar Pradesh: SP-RLD में फंसा सीटों के बंटवारे का पेंच! सात दिसंबर को मेरठ में नहीं होगा ऐलान
Next Article Mahaparinirvan Din 2021: BSP चीफ मायावती ने बाबा साहेब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने ट्वीट किया- मुझे स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाने वाला धर्म पसंद
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

घने कोहरे में रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, बस चालक घायल

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, बोलीं- ‘परेशान करने वालों पर बरतें जीरो टॉलरेंस

मार्च 10, 2026

You May also Like

अलीगढ़उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह की मण्डलीय बैठक 17 मार्च को

मार्च 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

नारी शक्ति को नमन — वामा सारथी का विशेष सम्मान समारोह

मार्च 9, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कानपुर में चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़, छापेमारी से पहले तस्कर को देते थे जानकारी

मार्च 9, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

हॉस्पिटल मे इलाज कराने पहुंची छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट.. पुलिस से शिकायत करने पहुंचीं तो चौकी में आरोपी डॉक्टर चाय पीता मिला

मार्च 8, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology