Meerut Crime News: मेरठ में आज गढ़ रोड पर बुधवार देर रात हुई लटूर प्रजापति (60) की निर्मम हत्या (Bete ne pita ki rod se hatya ki) के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार (Police Ne bete ko Geraftaar kiya) कर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि बेटा शराब का आदी है। पिता विरोध करता था, इसके चलते लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें पूछताछ चल रही है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज रात को गिरफ्तारी की बावत जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रीनगर स्थित जयदेवीनगर गोल मंदिर के निकट निवासी लटूर प्रजापति की गढ़ रोड स्थित आंबेडकर कॉलेज (Ambedkar College) के पास पंक्चर लगाने की दुकान है।21 अक्टूबर की सुबह लटूर का शव दुकान में मिला। घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 581/2021 धारा 302 भादवि थाना मेडिकल जनपद मेरठ पंजीकृत कराया गया । विवेचना के दौरान मृतक के बेटे प्रशांत उर्फ भोलू का नाम प्रकाश मे आया । जिसके बाद पुलिस ने प्रशांत उर्फ भोलू पुत्र स्व0 लटूर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे सम्राट पुलिया के पास थाना मेडिकल मेरठ से गिरफ्तार कर लिया । जिसकी निशादेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकतल लोहे की रोड (टायर लीवर) बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि वह अपने पिता लटूर सिंह के साथ टायर पंचर की दुकान पर काम करता था । उसको शराब पीने की बुरी लत लग गयी थी। उसके पापा ने इसके लिये कई वार उसे डांटा भी था । जब वह अपने पापा से पैसे मांगता था तो वह पैसे नहीं देते थे वल्कि उसको डांटते व गाली देते थे । इसलिये वह पिछले पांच छः दिनों से दुकान पर भी नहीं जा रहा था । उसके पिता लटूर सिंह ही दुकान पर सोते थे ।
20 अक्टूबर को उसने कुछ ज्यादा शराब पी ली थी। रात को करीब 11 बजे वह अपने दोस्त की मोटरसाईकिल पेट्रोल पंप पर खड़ी करके दुकान पर आया । उसके पिता वरावर वाली दुकान पर बैठे थे । उसने दुकान के वाहर रखा जैक उठाकर अन्दर दुकान में रखा था । उसके पिता ने उसको शराब के नशे में देखकर डांटना शुरू कर दिया जिससे पिता पुत्र के बीच कहासुनी ओर झगड़ा शुरू हो गया । वह झगड़ा करते हुये अपने पिता के साथ दुकान के अन्दर आ गया । वहां पर उसके पिता लटूर सिंह ने दुकान में रखी लोहे की रॉड उसको मार दी । जिस पर उसने गुस्से में आकर अपने पिता से वही लोहे की रॉड (टायर लीवर) छीनकर अपने पिता लटूर सिंह के सिर में मार दी । जिससे उनका सिर फट गया और खून निकलने लगा और जमीन पर गिर पड़े ।
अभियुक्त के अनुसार वह लोहे की रॉड (टायर लीवर) को लेकर दुकान से भाग आया था । पकड़े जाने के डर से उसने वह लोहे की रोड को आरटीओ रोड पर टावर मे लगे जेनरेटर के पीछे छुपा दिया था ।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
