
(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना मवाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पर पांच युवकों ने मिलकर एक छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। यही नहीं इस दरिंदगी के बाद आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया है। अब इस मामले में पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद समेत पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने आज न्यूजट्रैक को बताया कि थाना मवाना क्षेत्र निवासी एक 18 वर्षीय छात्रा का पंकज नाम के युवक के साथ सम्पर्क था। घटना के दिन यानी 18 अगस्त को छात्रा पकंज से मिलने खेत में गई थी। वहीं पर दो-चार युवक आ गये। इन युवकों ने छात्रा के साथ मुख मैथुन, बलात्कार आदि का प्रयास किया। आरोपितों ने अश्लील वीडियो भी बना ली और किसी को घटने के बारे में कुछ बताने पर पिता को गोली मारने की धमकी दी।
बेटी बुरी तरह से डरी हुई थी। उसने पिता की जान के खातिर ये बात किसी को नहीं बताई। गत दिवस आरोपितों ने दुष्कर्म की वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी से पूछताछ की इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता छात्रा के तहरीर के आधार पर पंकज और चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये ज रहे हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय पुलिस के अनुसर छात्रा से पूछताछ व जांच में यह जानकारी सामने आयी है कि कोरोना टीका लगवाने के दौरान अस्पताल में एक युवक के संपर्क में आयी थी। वह उसे कहां ले गया और घटना में कौन लोग शामिल रहे, इसकी जांच की जाएगी और उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी होने के बाद से परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। वहीं पीड़िता का कहना है कि आरोपी खतरनाक किस्म के लोग हैं उनके पास हथियार भी हैं। यही नहीं आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके पिता को जान से मार दिया जाएगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
