
रोड एक्सीडेंट की डिजाइन तस्वीर
Meerut Highway Accident: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi Dehradun Highway) पर पल्सर बाइक विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर सवार एक किशोर सहित तीन की मौत (teen kishoron ki maut) हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने हमलावर ट्रक के चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को हटाकर जाम खुलवा हाईवे को सुचारू किया।
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi Dehradun Highway) पर आज देर शाम यह हादसा संस्कृति रिसोर्ट के सामने उस समय हुआ जब जब हरिद्वार की तरफ से आ रहे पल्सर बाइक सवार एक व्यक्ति व महिला और 12 साल के किशोर को विपरीत दिशा की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों ट्रक के पहिएं के नीचे कुचल गये, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत (teen kishoron ki maut) हो गई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूह कांप गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष शर्मा के अनुसार मृतकों की शिनाख्त उनके पास से मिले मोबाइल नंबर से की गई है। उसके आधार पर शिनाख्त कराई जा रही है। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना के अनुसार सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान दोघट थाना क्षेत्र के गांव बढ़ल धनोरा के रहने वाले कृष्ण पाल (41 वर्ष) पुत्र इंद्रपाल व उनकी पत्नी मीनू (39 वर्ष) और बेटा अंशुल (11 वर्ष) के रूप में हुई है। ये पल्सर बाइक पर सवार होकर दिल्ली-देहरादून हाईवे (Delhi Dehradun Highway) से बागपत की तरफ जा रहे थे। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा के अनुसार ट्रक के चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
