राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के सफल संचालन हेतु एटा में बैठक आयोजित
एटा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में दिनांक 01 जुलाई से 30 सितम्बर, 2025 तक संचालित होने वाले **राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान** के अंतर्गत *जनपद एटा* में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन **विश्राम कक्ष, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा** में किया गया, जिसमें **जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा, श्री दिनेश चन्द* के निर्देशन में एवं **अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री कमालुद्दीन** के मार्गदर्शन में समस्त सम्मानित मध्यस्थगण के साथ मूलभूत दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनपद न्यायालय, एटा से मध्यस्थता हेतु प्राप्त पत्रावलियों को अधिकतम चिन्हित कर सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों का निस्तारण कराया जाएगा, ताकि अभियान को प्रभावी व सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर एडीआर भवन, जनपद न्यायालय एटा में समस्त मध्यस्थगण एवं अधिवक्तागण की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने एकमत होकर अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
