Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशराज्य

महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई ने संभाली, गठित की टीम

Admin
Last updated: सितम्बर 24, 2021 6:35 पूर्वाह्न
By Admin 8 Views
Share
8 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई ने संभाली, जांच टीम गठित की गई.

महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत की जांच के लिए आखिरकार CBI की टीम प्रयागराज पहुंच चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक, पांच सदस्यों की CBI टीम प्रयागराज पहुंची है. इससे पहले एक नई जानकारी भी सामने आई है. इसमें पता चला है कि सोमवार यानि जिस दिन महंत की मौत हुई तब उनके फोन पर कुल 35 कॉल आई थी. इसमें से 18 पर उन्होंने बातचीत की थी. बातचीत करने वालों में हरिद्वार के कुछ लोग और 2 बिल्डर भी शामिल थे.

एसआईटी नरेंद्र गिरि के मोबाइल की सीडीआर निकालकर इन लोगों से भी पूछताछ करेगी. हरिद्वार से कॉल करने वालों का डिटेल खंगालने के लिए हरिद्वार पुलिस को भी जानकारी भेजी गई है.
बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच चल रही है. सीबीआई जांच की सिफारिश भी हुई है. फिलहाल महंत नरेंद्र गिरि के प्रिय शिष्य आनंद गिरि ही इस केस में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. आनंद गिरि का नरेंद्र गिरि की मौत में क्या हाथ है, हाथ है भी या नहीं यह जांच के बाद साफ होगा. लेकिन दोनों के बीच जिस संपत्ति की वजह से विवाद हुआ था वह हम आपको बताते हैं.
प्रयागराज के नगर देवता कहे जाने वाले लेटे हनुमान मंदिर या बड़े हनुमान मंदिर की मान्यता, मान प्रतिष्ठा देश दुनिया में है. उस बड़े हनुमान मंदिर से ही आनंद गिरि ने अपने सपनों को साकार करना शुरू किया था. बचपन से ही नरेंद्र गिरि के साथ रहने वाले आनंद गिरि ने गुरु का इतना भरोसा जीत लिया कि महंत नरेंद्र गिरि ने बड़े हनुमान मंदिर की पूजा अर्चना से लेकर पूरी देखरेख की जिम्मेदारी आनंद गिरि को सौंप दी.
आनंद गिरि ने शुरुआती दिनों में बतौर मुख्य पुजारी बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना भी की और मंदिर का रख-रखाव, आने वाले चढ़ावे का हिसाब रखना शुरू किया. प्रयागराज में जब भी कोई नेता, अफसर संगम आता तो बड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने जरूर जाता. यहीं से आनंद गिरि को ताकत और रसूख का चस्का लग गया.
धीरे-धीरे आनंद गिरि ने बड़े हनुमान मंदिर की पूरी जिम्मेदारी ले ली और यहीं पर महंत आनंद गिरि की दोस्ती आद्या तिवारी के बेटे संदीप तिवारी से हो गई. आनंद गिरि ने आद्या तिवारी को बड़े हनुमान मंदिर का पुजारी बनाया तो गुरू नरेंद्र गिरि ने भी एतराज नहीं जताया. आनंद गिरि और संदीप तिवारी के बीच दोस्ती बढ़ी, तमाम रसूखदार ताकतवर लोगों से संपर्क बड़ा तो बाघम्बरी गद्दी के पास मौजूद करोड़ों की संपत्ति और पूर्व में बेची जा चुकी संपत्ति से हुई कमाई की भी जानकारी आनंद गिरि को मिलने लगी. कहते हैं यहीं से गुरु और शिष्य के रिश्तो में गांठ पड़ना शुरू हो गई. आद्या तिवारी और संदीप तिवारी आनंद गिरि के ज्यादा वफादार हो गए.
दरअसल महंत नरेंद्र गिरि ने अल्लापुर के जिस इलाके में बाघंबरी गद्दी मौजूद है वहां आसपास की करीब आधा किलो मीटर की बेशकीमती जमीन बिल्डर, नेताओं को बेच दी गई थी. स्थानीय लोगों की मानें तो गुरु शिष्य के बीच झगड़े का कारण महंत नरेंद्र गिरि के द्वारा बेची गई यही अरबों की प्रॉपर्टी थी. बाघंबरी गद्दी के पास ही पीढ़ियों से रहने वाले हाई कोर्ट अधिवक्ता उमेश चंद्र मिश्रा सीधे आरोप लगाते हैं कि महंत नरेंद्र गिरि ने अरबों की संपत्ति बेच दी थी.
महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच झगड़े की असल वजह ही संपत्ति है. बचपन से बाघंबरी गद्दी के सामने रहने वाले हाई कोर्ट अधिवक्ता पवनेश मिश्रा कहते हैं कि गुरु और शिष्य के बीच संपत्ति को लेकर ही झगड़ा शुरू हुआ था, मनमुटाव शुरू हुआ था.
गुरु और शिष्य के बीच हालिया विवाद 2 साल पहले का बताया जा रहा. कहते है कि बाघंबरी गद्दी की गौशाला वाली जमीन पर छोटे महाराज आनंद गिरि के लिए पेट्रोल पंप को लेकर बात हुई. पेट्रोल पंप कंपनी को जमीन लीज पर दी जाने वाली थी, लेकिन अचानक गुरु नरेंद्र गिरि ने गौशाला वाली जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने से ही मना कर दिया और जमीन को लीज पर देने से भी मना हो गया. इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि और शिष्य आनंद गिरि के रिश्तों में खटास आ गई.
आनंद गिरि ने प्रयागराज जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बाघंबरी गद्दी के नाम की जमीन को बेचने की शिकायत कर दी थी. महंत नरेंद्र गिरि पर जमीनों को बेचने का आरोप यूपी पुलिस के रिटायर्ड डीजी आर एन सिंह ने भी लगाए थे. 2006 में आईजी रेलवे रहते हुए उन्होंने अनावश्यक रूप से मठ की जमीन बेचने का विरोध भी किया था. आरएन सिंह कहते हैं साल 2008 में जब नरेंद्र गिरि बड़े हनुमान मंदिर और मठ से जुड़ी जमीनों को बेच रहे थे तो संगम क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने इसका विरोध किया था.
2 साल पहले जब आनंद गिरि ने गुरु नरेंद्र गिरि पर जमीनों को बेचने, धन के दुरुपयोग का आरोप लगा दिया तो गुरु नरेंद्र गिरि ने शिष्य को इस हिमाकत के लिए निरंजनी अखाड़ा से निष्कासित कर दिया. इतना ही नहीं शिष्य का बाघंबरी गद्दी और हनुमान मंदिर में प्रवेश बंद कर दिया था. लेकिन गुरु पूर्णिमा के दिन 26 मई 2021 को गुरु शिष्य के बीच समझौता हो गया. आनंद गिरि ने अपने आरोपों को वापस लेते हुए गुरु नरेंद्र गिरि के पैर पकड़ कर माफी मांग ली तो गुरु नरेंद्र गिरि ने भी मंदिर में प्रवेश पर लगाई रोक हटा ली.
आनंद गिरि ने अब अपना दूसरा ठिकाना हरिद्वार में बना लिया था. हरिद्वार में रहकर आनंद गिरि ने उन संतो का साथ लेना शुरू किया जिनका महंत नरेंद्र गिरि से मतभेद था. इतना ही नहीं आनंद गिरि ने अंतरराष्ट्रीय युवा संत नाम से संस्था बनाकर भी अपन कद बढ़ाने की कोशिश की थी.

- Advertisement -

You Might Also Like

मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र को शासन ने किया निलंबित 
राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article Meerut News : मेरठ में एक बार फिर चाइनीज मांझा बना हत्या का कारण, तड़प-तड़पकर युवक की निकली जान
Next Article 2022 के चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ही हमारा चेहरा होंगे- प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

घने कोहरे में रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, बस चालक घायल

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

पीड़ित महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय- रेनू गौड करेंगी समस्याओं की सुनवाई

मार्च 10, 2026
अपराधअलीगढ़

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मार्च 10, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, बोलीं- ‘परेशान करने वालों पर बरतें जीरो टॉलरेंस

मार्च 10, 2026

You May also Like

अलीगढ़उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं राजस्व संग्रह की मण्डलीय बैठक 17 मार्च को

मार्च 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

नारी शक्ति को नमन — वामा सारथी का विशेष सम्मान समारोह

मार्च 9, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कानपुर में चरस-गांजा बिकवाकर सिपाही ने कमाए 100 करोड़, छापेमारी से पहले तस्कर को देते थे जानकारी

मार्च 9, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

हॉस्पिटल मे इलाज कराने पहुंची छात्राओं से छेड़छाड़ और मारपीट.. पुलिस से शिकायत करने पहुंचीं तो चौकी में आरोपी डॉक्टर चाय पीता मिला

मार्च 8, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology