भोगांव में लाखों की अवैध शराब नष्ट
मैनपुरी (अजय किशोर) न्यायालय के आदेश पर, उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा की मौजूदगी में भोगांव पुलिस ने बुधवार को लाखों रुपये की सैकड़ों लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि यह शराब पूर्व में की गई छापेमारी कार्रवाइयों के दौरान जब्त की गई थी। थाना पुलिस ने कुल 1045 लीटर अवैध शराब बरामद की थी, जिसके संबंध में विभिन्न लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गए थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने शराब के नष्टीकरण के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी थी। न्यायालय के आदेश के बाद, उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय और हेड मुहर्रिर नरेंद्र कुमार की देखरेख में ₹2,71,700 (दो लाख इकहत्तर हजार सात सौ रुपये) कीमत की यह शराब नष्ट की गई। यह शराब कुल 83 मुकदमों में बरामद की गई थी।
भोगांव में लाखों की अवैध शराब नष्ट
Leave a Comment
Leave a Comment
