Mumbai Rape News: देश निर्भया जैसी वारदात को भूला भी नहीं था कि वैसी ही दरिंदगी कि एक और वारदात हो गई। निर्भया के दोषियों के विरूध लोगों का गुस्सा शांत तक नहीं हुआ था कि और निर्भया के आरोपियों को फांसी की सजा हुए भी अभी दो साल भी नहीं हुए हैं और एक बार फिर कुछ दरिंदों ने फिर एक ऐसी ही दिल दहला देनी वाली वारदात को अंजाम दिया है। एक बार फिर 9 सालों बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में दरिंदों ने एक महिला के साथ बलात्कार (Rape) की घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात ने फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई में एक महिला की के साथ कुछ दरिंदों ने बलात्कार जैसी जघंन्य अपराध को अंजाम दिया है। दरिंदों ने निर्भया की वारदात को 9 सालों बाद फिर से दोहदाया है। बलात्कारियों ने महिला का रेप करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी है। निर्भया जैसी इस घटना ने एक बार फिर से देश में महिलाओं की सुरक्षा पर सरकारों के सभी दावों को गलत साबित किया है। इस वारदात ने देश के लोगों के 9 सालों बाद फिर से एक बार झकझोर दिया है।
मुबंई के साकी इलाके में हुई ये दरिंदगी की वारदात
यह दरिंदगी की वारदात मुबंई के साकी इलाके की है। साकी इलाके की खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कारियों ने पहले रेप किया उसके बाद दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी हरकत में आई। और आरोपियों की तलाश करने में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने एक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी साकी नाका थाने पहुंचे
जिसके बाद इस जघंन्य अपराध की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतरिक्त पुलिस पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को अंजाम देने में और भी आरोपी शामिल हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पुछताछ कर रही है।
दरिंदों ने निर्भया वारदात को ताजा किया
मुबंई के महाराष्ट्र में जिस वारदात को आज अंजाम दिया गया है, उसने आज एक बार 16 दिसंबर 2012 को हुई वारदात को फिर से ताजा कर दिया है। बलात्कारियों ने मुबंई में भी ठीक उसी तरह महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। और इस वारदात ने इस बार फिर लोगों का दिल दहला दिया है। पूरा देश एक बार फिर शर्मसार हो गया है कि निर्भया जैसी वारदात फिर से देश में घाटित हो रही हैं।
बलात्कारियों ने साल 2012 में निर्भया वारदात को दिया था अंजाम
आपकों बता दें 16 दिसंबर 2012 की रात को साउथ सिटी दिल्ली के थियेटर से फिल्म देखकर मुनिरका के लिए लौट रही युवती के साथ 6 दरिंदों ने बस में बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दिया था। यही नहीं दरिंदों ने सारी हदें पार करते हुए निर्भया के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। इस घटना के बाद पूरा देश सहम गया था। और इस वारदात के खिलाफ पूरा देश आक्रोशित हो गया था। और उस इन दरिंदों कि गिरफ्तारी के लिए दिल्ली की सड़कों से लेकर राष्ट्रपति भवन तक देश की जनता ने जाम किया था।
फांसी की सजा के बाद भी दरिंदों के हौसले बुलंद
जिसके बाद करीब 7 सालों तक निर्भया के की माता-पिता ने संघर्ष किया। जिसके बाद 20 मार्च 2020 को निर्भया के दोषियों के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फांसी दी गई। लेकिन निर्भया के दोषियों की सजा के ठीक से दो साल भी नहीं हुए कि फिर से दरिंदों ने ऐसी ही दिल दहला देने वाली खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
