‘नागिन’ रीना का यू टर्न, बॉयफ्रेंड को पहचानने से किया इंकार
उत्तर प्रदेश के औरैया की रीना अब कोर्ट में पलट गई। बैड पर सांप की कांचली रख बॉयफ्रेंड संग फरार हुई रीना ने वीडियो जारी करके प्रेमी संग शादी का दावा किया था। मगर अब वह पलट गई।
उसने कहा “उसे नहीं पता वह कैसे और कहा गई “..अब में अपने माँ बाप के साथ रहना चाहती हूँ..
अब उसे उसके माता पिता के साथ भेज दिया गया। शादी करने वाला BF सोचता रह गया.. उसके साथ क्या से क्या हो गया।
ऐसे शुरू हुआ था मामला…
युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। स्वजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। जिससे वह नाराज थी। इसी बीच वह घर से लापता हो गई। सुबह स्वजन ने बिस्तर पर सांप की कांचली और युवती के गहने पड़े होने की बात कही। गांव में अफवाह फैल गई कि युवती ‘नागिन’ बन गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस बीच युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि वह अपनी मर्जी से गई है और उसने युवक से विवाह कर लिया है।
