NCB Raid: बॉलीवुड के गलियारे से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद से ही पूरे इंडस्ट्री में सनसनी मची हुई है। इस बीच खबर है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर छापा मारा है। जी हां, अनन्या के मुंबई के बांद्रा स्थित घर गुरुवार को एनसीबी की टीम धमक आई और छापेमारी कर रही है।
अब तक इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह छापा आर्यन खान ड्रग्स केस से जुड़ा हो सकता है। आपको बता दें कि अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं और इससे पहले खबरें थीं कि आर्यन ने किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से ड्रग्स के बारे में व्हॉट्सएप पर चैट की थी। अब अनन्या के घर पड़े छापे से माना जा रहा है कि ये खबरें उन्हीं के बारे में थी।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
