उत्तर प्रदेशलखनऊस्वास्थ्य

प्रदेश के पांच जिलों में नए सीएमओ बनाए गए..!

प्रदेश के पांच जिलों में नए सीएमओ बनाए गए..!

एटा। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवम स्वास्थ के संयुक्त निदेशक स्तर के चिकित्सा अधिकारियों को प्रदेश के पांच जिलों में नई तैनाती दी गई है। प्रदेश के विभागीय सचिव रंजन कुमार ने आज (शनिवार) की शाम सूची जारी करते हुए तत्काल स्वत कार्यमुक्त होकर नई तैनाती पर योगदान करने के निर्देश दिए है। बस्ती के वरिष्ठ परमार्षदाता जिला चिकित्सालय को बदायूं का नया सी एम ओ बनाया गया है।कुमारगंज अयोध्या के चिकत्सा अधीक्षक डा रजत कुमार को सिद्धार्थ नगर का सी एम ओ,अमेठी के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय कुमार को बहराइच का सी एम ओ,शामली के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अमित कुमार को शामली में ही सी एम ओ बनाया गया है।सीतापुर के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजीव नयन को फतेहपुर का नया सी एम ओ बनाया गया है।
आगरा अलीगढ़ मंडल में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Back to top button