
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा नोरा फतेही (Nora Fatehi) के हुस्न पर फैंस फिदा रहते हैं. वह अक्सर अपने फोटोशूट की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं. अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह फोटोशूट करवाते हुए बला की खूबसूरत लग रही हैं. नोरा का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की वायरल हो रहा है.
दुबई में कराया हॉट फोटोशूट
नोरा (Nora Fatehi) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मरून कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने दुबई में ये फोटोशूट कराया है जिसमें वह कैमरे के सामने बोल्ड पोज ( Bold Pose ) देकर तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं. वीडियो में नोरा का बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है.
डिलीट हो गया था इंस्टाग्राम अकाउंट
कुछ दिनों पहले नोरा फतेही (Nora Fatehi) का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया था जिससे फैंस भी हैरान रह गए थे. लेकिन कुछ ही देर बार उनका अकाउंट इंस्टग्राम पर फिर दिखने लगा था. मालूम हो कि नोरा इन दिनों दुबई में हैं. हाल ही में नोरा फतेही ने कैमरे के सामने ऐसा कारनाम कर दिया था जिसे फैंस बहुत डर गए थे. उन्होंने अपना एक वीडियो किया था जिसमें वह जू के भूखे शेर को अपने हाथ से मांस खिलाते हुए नजर आई थीं.
नोरा फतेही का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) आखिरी बार ‘डांस मेरी रानी’ गाने में नजर आई थीं, जिसमें गुरु रंधावा भी थे. इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हालांकि, नोरा और गुरु रंधावा का ये दूसरा गाना था. इससे पहले दोनों की जोड़ी ने ‘नाच मेरी रानी’ गाने से फैंस का दिल जीत लिया था. वहीं अगर फिल्मों की बात करें नोरा भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई दी थी जिसमें उन्होंने अजय देवगन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर किया था.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
