अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों/शिक्षिकाओं के वेतन लगवाने को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा बीएसए को ज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबंद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लोकपाल सिंह एवं जिला एवं प्रान्तीय मंत्री वीरपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों/शिक्षिकाओं के वेतन लगवाने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रतिनिधि अनुरोध किया कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षक शिक्षिकाओं को जनपद में आए हुए काफी समय हो गया है जिससे उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः जिनकी एलपीसी जिले पर प्राप्त हो गई है उनके वेतन इसी माह सितंबर में निर्गत करने के आदेश जारी करने की कृपा करें। साथ ही जिन शिक्षक/शिक्षकाओं की एलपीसी किसी कारणवश अभी तक प्राप्त नहीं हुई है उनकी एलपीसी मंगवाने हेतु सम्बन्धित जनपद को पत्र भेज दिया जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अंतर्जनपदीय शिक्षक शिक्षिकाओं का वेतन इसी माह निर्गत करने की कार्रवाई कर दी जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लोकपाल सिंह, जिला एवं प्रान्तीय मंत्री वीरपाल सिंह जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन फौजी, संयुक्तमंत्री ओमवीर सिंह राजपूत, ओमेंद्र सिंह जिला संयोजक अटेवा,
दुष्यंत यादव, राजीव अवस्थी, देवेंद्र कुमार, योगेंद्र पाल, हरबेश कुमार, कैलाश यादव, बबीता, योगेश यादव, हरकिशन, शशिपाल सिंह, दीपक यादव, धनंजय सिंह सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
