पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (NJCA) की बैठक अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में सुरेन्द्रसिंह यादव के संयोजन में सम्पन्न हुई।
इस बैठक में प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर दिनांक 04 अगस्त 2023 को पुरानी पेंशन बहाली हेतु एटा जनपद में आ रहे’ पेंशन रथ’ के स्वागत/भ्रमण/ आम सभा’ रात्रि विश्राम हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संयोजक मण्डल का गठन किया गया संयोजक मण्डल में ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, मनोज यादव जितेन्द्र सिंह, ओमबीर राजपूत, राकेश गिरि, वीरपाल सिंह, अनिल कुमार चुने गये ।अन्त में विचार-विमर्श 04 अगस्त 2023 पेंशन रथ का एटा-कासगंज की सीमा (कासगंज रोड) पर स्वागत किया जायेगा वहाँ से पेंशन रथ यात्रा के लाव-लश्वर चार पहिया / दो पहिया वाहनों के साथ कासगंज रोड, जी. टी. रोड, कचहरी तिराहा,डाकघर, S.S.P. आवास होते हुए आगरा रोड से होते हुए अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय, निधौली रोड पर पर आम सभा में परिवर्तित हो जायेगी।
आज की बैठक में विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री सुरेन्द्र सिंह, रजनीश यादव, वीरपाल सिंह, लोक- पाल सिंह, देवेन्द्र सिंह यादव, प्रवेश बघेल, सौरभ मिश्रा, ओमेन्द्र , सिंह, मनोज यादव, मुकेश शर्मा, मुकेश कुमार ओमवीर राजपूत, कृष्ण कुमार राहुल राजपूत ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह ‘लालू”, मनीष दुवे, मनोज पी.टी.आई, अनिल कुमार।
