
पंकज त्रिपाठी (फोटो सोशल मीडिया)
पंकज त्रिपाठी (फोटो सोशल मीडिया)
Pankaj Tripathi Struggle Life: यह सच है कि पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में पंकज त्रिपाठी का एक अलग जलवा हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पंकज त्रिपाठी ने बहुत संघर्ष किया है। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड में एंट्री फिल्म रन से ली थी। पंकज त्रिपाठी की यह पहली फिल्म (Pankaj Tripathi first film) साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पंकज त्रिपाठी को कई साल तक कोई फिल्म नहीं मिली। इस बात का खुलासा पंकज त्रिपाठी ने क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में किया।
बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में आने वाले स्पेशल एपिसोड में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी नजर आने वाले हैं। इस स्पेशल एपिसोड में पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी अपनी-अपनी वाइफ के साथ आए हैं। इन दौरान पंकज और प्रतीक गांधी ने अपने जीवन के कई राज खोले हैं।
पंकज त्रिपाठी ने अमिताभ बच्चन से बात करते हुए बताया कि मैंने आठ साल तक मुंबई में संघर्ष किया। पहली फिल्म रन के बाद से मुझे कई साल तक कोई काम नहीं मिला। लेकिन आठ साल बाद साल 2012 में मुझे फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर मिली। इस आठ साल में किसी को यह नहीं पता था कि मैं क्या कर रहा हूं। पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा कि उन आठ सालों में मेरी वाइफ ने सभी जिम्मेदारी उठाई थीं। वह बच्चों को पढ़ाती थी और घर के सभी जरूरतों का काम उसे की मेहनत से चलता था।
आपको बताते चलें कि पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की शादी साल 2004 में हुई थी। पंकज ने शादी के बाद 8 साल तक स्ट्रगल किया। इसके बाद उन्हें ब्रेक मिला अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से। इस फिल्म ने पंकज त्रिपाठी की लाइफ बदल दी। आज पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि पंकज त्रिपाठी के फैस फॉलोइंग अब मिलियन में हैं। अपने अभिनय के दम पर पंकज त्रिपाठी करोड़ों लोगों के दिल पर राज कर रहे।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
