बेटे की शादी से पहले पिता की होटल में मौत, वजह जान चौंके लोग
गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। घर में बेटे की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, बैंड-बाजे और बारात की चर्चा चल रही थी… लेकिन इसी बीच 56 वर्षीय पिता की संदिग्ध हालात में होटल के कमरे में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महाशय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक होटल में ठहरे हुए थे। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नज़ारा देख सब सन्न रह गए।
कमरे की तलाशी में सेक्स वर्धक दवाओं के कई पत्ते मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दवा की ओवरडोज़ से हार्ट अटैक आया और उसी से मौत हो गई।
शादी की शहनाइयों के बीच यह खबर जैसे बिजली बनकर गिरी। जिस घर में सेहरा सजना था, वहां अब सन्नाटा पसरा है।
लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई इसे लापरवाही बता रहा है, तो कोई बढ़ती उम्र में दिखावे और जोखिम भरे फैसलों पर सवाल उठा रहा है।
