नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की बूस्टर डोज यानी एहतियती खुराक (Precautions Dose) की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले ही दिन 9.68 लाख लोगों को वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी गई। तीसरी खुराक लेने वालों में सबसे अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, 3.15 लाख बुजुर्गों को भी कोविशील्ड और कोवैक्सिन की खुराकें दी गईं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपील की है कि जो लोग कोरोना के टीका के एहतियाती खुराक के योग्य हैं वे टीका जरूर लें। इस संबंध में उन्होंने सोमवार रात ट्वीट किया कि भारत में कोरोना के एहतियाती खुराक देने की शुरुआत हो गई है। आज जिन लोगों ने टीका लिया उन्हें नमन। एहतियाती खुराक के योग्य सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वे टीका लगवाएं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, टीकाकरण COVID-19 से लड़ने के सबसे प्रभावी साधनों में से एक है।
India began administering Precaution Doses. Kudos to those who have got vaccinated today. I would request all those who are eligible to get vaccinated. As we all know, vaccination remains among the most effective means to fight COVID-19.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2022
90 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को देशभर में 90 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, जिनमें 9.68 लाख एहतियाती खुराक शामिल हैं। सुबह 9 बजे से ही देश के अधिकांश टीकाकरण केंद्रों पर एहतियाती खुराक मिलना शुरू हुई थी। देर रात तक चले टीकाकरण के दौरान 7.35 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 3.15 लाख बुजुर्गों को एहतियाती खुराक दी गई। इनके अलावा 15 से 17 वर्ष के 22.84 लाख किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की। इसके साथ ही देश में कुल टीकाकरण बढ़कर 152 करोड़ के पार पहुंच गया है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
