06 फरवरी को थानाक्षेत्र निधौली कलां में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
एटा: थाना क्षेत्र निधौली कलां के अंतर्गत गांव जौहरपुर में 6 फरवरी को हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उन्होंने मिलकर युवक की हत्या की थी।
आरोपी ने कबूला जुर्म: आरोपी मोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया वह गांव की एक लड़की से करीब 04 माह से प्रेम करता था, किंतु कुछ समय पहले उसे पता चला मृतक धर्मेंद्र उसकी प्रेमिका से आपस में प्रेम वार्तालाप करते हैं जिसके बाद आरोपी मोहित ने धर्मेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, दरअसल आरोपी मोहित को पता था मृतक धर्मेंद्र रोज सुबह उसके भाई रवि के साथ दौड़ लगाने जाता है इसलिए उसने इस योजना में अपने भाई रवि कुमार को भी शामिल कर लिया।
प्लान के मुताबिक आरोपी मोहित ने कुल्हाड़ी खरीदकर खेतों में छिपा दी और 06 फरवरी की सुबह करीब 04 बजे फोन करके धर्मेंद्र को दौड़ मारने के बहाने बुला लिया, जैसे ही गांव से थोड़ी दूर बंबे पर दौड़ लगाते पहुंचे वैसे ही मोहित और उसके भाई रवि ने धर्मेंद्र के गले में फंदा लगा दिया जिससे धर्मेंद्र बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी मोहित और उसका भाई धर्मेंद्र को खेत में ले गए वहां कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी, और धर्मेंद्र का मोबाइल स्विचआफ कर दिया साथ ही उसके कपड़े, जूते, बेल्ट को नूहखेडा नहर बंबा के जला दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है।
