ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा
एटा। थाना कोतवाली देहात एवं स्वाट तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत हुई स्विफ्ट कार लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है, साथ ही 02 अभियुक्त लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार सहित गिरफ्तार की गए हैं।
दिनांक 08 फरवरी 2026 को भगवान स्वरूप पुत्र चन्द्रभान सिंह ग्राम भूतिया थाना जमुनापार जनपद मथुरा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 07.02.26 को मथुरा राधिका विहार मण्डी चौराहा से एटा के लिए ओला कैब बुकिंग की गयी थी। जिसकी बुकिंग उसको ओला कैब के द्वारा बतायी गयी, जिसके बाद उसने बुकिंग वाले दो लड़कों को स्विफ्ट डिजायर कार संख्या (UP85FT3793) से लेकर एटा आया था। लेकिन एटा जिले के गांव कुसाडी के पास गाडी में बैठे दोनों लड़कों द्वारा उसके साथ मारपीट कर स्विफ्ट डिजायर कार को लूट कर ले गए।
गिरफ्तारी एवं अनावरण–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात, सर्विलान्स टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्तगणों द्वारा कैब बुकिंग किए गए मोबाइल नम्बर की सीडीआर, एसडीआर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी अनरुद्धापुर थाना कुदरकोट जिला ओरैया को उसके साथी दुर्बीन सिंह उर्फ लउवा पुत्र हरनाम सिंह निवासी डांडी थाना भरतना जिला इटावा को मुखबिर की सूचना पर भरतना बिधुना रोड़ पर डांडी मोड़ से दिनांक 10 फरवरी को लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त दुर्बीन सिंह उर्फ लउवा का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 006/2026 धारा 110/115(2)/351(3)/352 बीएनएस थाना भरथना जनपद इटावा
2. मु0अ0सं0 285/2020 धारा 294 भादवि0 थाना उसराहार जनपद इटावा
3. मु0अ0सं0 285/2020 धारा 294 भादवि0 थाना उसराहार जनपद इटावा
4. मु0अ0सं0 578/2020 धारा 379/411 भादवि0 थाना भरथना जनपद इटावा
5. मु0अ0सं0 580/2020 धारा 379/411 भादवि0 थाना भरथना जनपद इटावा
6. मु0अ0सं0 582/2020 धारा 411/413/420/467/468/471 भादवि थाना भरथना जनपद इटावा
7. मु0अ0सं0 583/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भरथना जनपद इटावा
8. मु0अ0सं0 89/2021 धारा 3(1) गैगस्टर एक्ट थाना भरथना जनपद इटावा।
9. मु0अ0सं0 55/2026 धारा 115(2)/309(4) बीएनएस थाना को0देहात जनपद एटा।
अभियुक्त सन्दीप कुमार का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 55/2026 धारा 115(2)/309(4) बीएनएस थाना को0देहात जनपद एटा।
बरामदगी-
1. स्विफ्ट डिजायर कार (नं0 UP85FT3793)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1. प्र0नि0 विनोद कुमार थाना कोतवाली देहात मय टीम
2. स्वाट प्रभारी मय टीम
3. सर्विलान्स प्रभारी मय टीम
