थाना ए0एच0टी0 द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत, बाल अपराधों की रोकथाम हेतु “ऑपरेशन रक्षा” अभियान चलाकर आमजन को किया जागरूक
एटा। शासन के आदेश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नोडल अधिकारी एएचटी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर (सहायक नोडल अधिकारी) के कुशल नेतृत्व में एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना मय हमराहीयान एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू एवं सहायक दीपेन्द्र शर्मा मय संयुक्त टीम के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों होटल, ढाबों, हाथीगेट मार्केट, मिर्चीबाजार, बाबूगंज मार्केट, नन्नूमल चौराहा की दुकानों इत्यादि स्थानों पर चैंकिग की गयी एवं बालश्रम उन्मूलन, मानव तस्करी, बालभिक्षावृत्ति जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें आम जनमानस को बचपन बचाओं, शिक्षा दिलाओं, पढेगा भारत तभी तो आगे बढेगा भारत अभियान के तहत जानकारी देते हुए इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। संयुक्त टीम द्वारा बालश्रम एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तिकरण व पुनर्वासन हेतु अभियान चलाकर 03 प्रतिष्ठानों से 03 बाल/किशोर श्रमिको को श्रम से मुक्त कराया गया तथा शासन द्वारा प्रचलित योजनाओं के बारे में अवगत कराया कराते हुए अपील की गयी कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों/ किशोरों को अपने प्रतिष्ठान में नियोजित न करें।
