थाना अवागढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास की घटना में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एटा। वादी ज्वाला प्रसाद पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम फरेंदा थाना एका जिला फिरोजाबाद द्वारा थाना अवागढ़ पर सूचना दी गई कि वादी का पुत्र राम अवतार आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसने वादी के दूसरे पुत्र जितिन की 2021 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें राम अवतार जेल काटकर आया है। दिनांक 23.12.2024 को वादी अपनी पत्नी सुनीता देवी को मोटर साइकिल से ससुराल नगला भवानी मजरा खेडा थाना अवागढ जिला एटा लेकर जा रहा था। तभी गनेशपुर व राजगढ़ के बीच वादी का पुत्र राम अवतार अपने साथ साले बीकेश उर्फ डी.पी पुत्र नेत्रपाल व राजेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी गनेशपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी को लेकर आया और जान से मारने की नियत से वादी को गोली मारकर वहां से भाग गया, इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअस0- 266/2024 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त राम अवतार उर्फ सुनील पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम फंरेदा थाना एका जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –*
1. राम अवतार उर्फ सुनील पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी ग्राम फंरेदा थाना एका जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 28 वर्ष।
*अभियुक्त राम अवतार का आपराधिक इतिहास-*
1. मुअसं0- 266/24 धारा 109 बीएनएस थाना अवागढ एटा
2. मुअसं0- 90/21 धारा 302, 201, 506 भादवि0 थाना मलावन एटा
3. मुअसं0- 91/21 धारा 3/25/27 आर्म एक्ट थाना मलावन एटा
