थाना जैथरा पुलिस ने कराया करीब 1,18,000 रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण
…………….………………………….
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.02.2026 को क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अलीगंज हिमांशु पाण्डेय व थानाध्यक्ष जैथरा रितेश ठाकुर की उपस्थिति में थाना जैथरा पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर भिन्न-भिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 695 लीटर अवैध शराब, कीमत करीब 1,18,000 रूपए का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब नष्ट कराई गई।
