अभिनेत्री पूजा हेगड़े आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में एक तेलुगु लड़की की भूमिका निभा रही हैं। अभिनेत्री ने साझा किया कि एक दशक से अधिक समय तक दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने के बाद, उन्हें सलमान खान अभिनीत फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने संवाद बोलने में सुधार करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। “दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योगों में काम करने के अनुभव ने मुझे अपने चरित्र को निखारने में मदद की है।
कई भाषाओं में जानकारी होने से अभिनेत्री को अपने करेक्टर को शानदार तरीके से निभाने में काफी मदद मिली है। अभिनेत्री ने कहा, मैं आसानी से तेलुगू में डायलॉग बोल सकती हूं या अपनी लाइन में सुधार कर सकती हूं, क्योंकि मैं पिछले कुछ समय से उस माध्यम में काम कर रही हूं और उस दुनिया और संस्कृति की अच्छी समझ रखती हूं।
किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है।
