एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, करीब तीन दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में हुई 28 वर्षीय युवक बन्टी की हत्या की घटना का सफल अनावरण, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी पत्नी तथा युवक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा हत्या में प्रयुक्त क्लच वायर व चाकू बरामद।
*घटना का विवरण –
दिनांक 14.06.2022 को वादी श्री रामू पुत्र स्व0 बन्टी निवासी मौ0 अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसके पिता बन्टी पुत्र ओमप्रकाश मौ0 अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा उम्र लगभग 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर उनका शव गोपालपुर जाने वाले नदी के बांध वाले रास्ते पर फेंक दिया है। इस संबंध में थाना जलेसर पर मु0अ0सं0 – 190/2022 धारा 302 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी तथा अनावरण -*
दिनांक 17.06.2022 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान उक्त घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा तथा रेनू को गढी रामलाल तिराहे के पास से समय करीब 06.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा अपने अवैध सम्बन्धों में बन्टी के बाधक बनने पर उसकी हत्या की घटना को मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*महत्वपूर्ण बिंदु –
1. अभियुक्तगण एक दूसरे को करीब डेढ़ वर्ष से जानते थे।
2. दोनों ही शादी-विवाह तथा अन्य पार्टियों में पूडी बेलने व खाना बनाने का काम करते थे। इसी दौरान दोनों के मध्य मधुर सम्बन्ध हो गए।
3. कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा अक्सर रेनू के घर उससे मिलने चला जाता था तथा रेनू के पति बन्टी के साथ बैठकर शराब आदि का सेवन भी कर लेता था।
4. करीब एक माह पूर्व जब कृष्णा रेनू से मिलने उसके घर गया था तो बन्टी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, उस समय दोनों में काफी विवाद व झगडा हुआ था। बन्टी ने अपनी पत्नी रेनू को भी काफी बुरा भला कहा।
5. दोनों ने उसी दिन तय कर लिया कि मौका पाकर बन्टी को रास्ते से हटाना है। इसके लिये कृष्णा व रेनू दोनों एक दूसरे से फोन के माध्यम से वार्ता करते रहते थे और बन्टी को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगे।
6. योजना के तहत कृष्णा शान्त होकर बन्टी से दुबारा मिलकर उसके साथ खाने पीने लगा और बन्टी को विश्वास में ले लिया।
7. घटना वाले दिन योजना के तहत मौका पाकर कृष्णा बन्टी को घण्टाघर शराब के ठेके पर ले गया, जहाँ दोनों ने काफी शराब पी तभी रेनू भी वहाँ आ गयी तो दोनों बन्टी को मो0सा0 पर बीच में बैठाकर गोपालपुर जाने वाले रास्ते पर ले गये।
8. जहाॅ कृष्णा व बन्टी ने फिर दुबारा शराब पी, तो रेनू ने मौका पाकर बन्टी की शराब में नशे की गोलियाँ मिला दी। जब बन्टी बेहोश हो गया तब दोनों ने मिलकर बन्टी के गले में मोटरसाइकिल के क्लच के तार से फन्दा लगाकर गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
9. इतना करने के बाद भी जब बन्टी की सांसे चल रही थी तो रेनू ने बन्टी के पैर पकड़े और कृष्णा ने बन्टी के सिर को अपने घुटने से दबाकर चाकू से बन्टी गला रेत कर हत्या कर दी और हत्या में प्रयुक्त क्लच तार व चाकू को मौके पे ही फेंक दिया इसके बाद कृष्णा और रेनू मो0सा0 से भागकर अपने अपने घर आ गये।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1. कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा पुत्र रामप्रकाश निवासी नकटा कुंआ मौ0 ब्रह्नमनपुरी थाना जलेसर एटा 2. रेनू पत्नी स्व0 बन्टी निवासी मौ0 अकबरपुर हवेली थाना जलेसर जनपद एटा
*बरामदगी -*
1. हत्या में प्रयुक्त चाकू व क्लच वायर
2. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक जलेसर देवेन्द्रनाथ मिश्र
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार 3. उ0नि0 प्रवेज कुमार राणा 4. का0 1303 योगेश कुमार 5. का0 349 मांगेलाल 6. का0अंकित कुमार 7. का0621 ओमवीर 8. म0का0 श्वेता 9. म0का0 अर्चना
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
