Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशलखनऊ

राहुल गांधी की UP में भारत जोड़ो यात्रा की जोर-शोर से तैयारी

Admin
Last updated: जनवरी 2, 2023 10:50 पूर्वाह्न
By Admin 14 Views
Share
4 Min Read
SHARE
लखनऊ (आईएएनएस)| राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। यात्रा 3 जनवरी को राज्य में प्रवेश करेगी और 5 जनवरी को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 120 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 3 जनवरी को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगी और दोपहर के आसपास गाजियाबाद में प्रवेश करेगी।
यह बागपत के मविकला गांव में रात्रि विश्राम करेगी।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यात्रा 4 जनवरी को शामली जिले से गुजरेगी और 5 जनवरी की शाम पानीपत के सनौली से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।
पार्टी की बागपत जिला इकाई के अध्यक्ष यूनुस चौधरी ने कहा कि यात्रियों का डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर स्वागत किया जाएगा और यात्र 3 जनवरी को मविकला गांव में रात के लिए रुकेगी।
उन्होंने कहा कि लगभग 2,000-2,500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।
पूर्व सांसद एवं यात्रा की प्रशासन समन्वय समिति के सदस्य पी.एल. पुनिया ने कहा, यात्रा के दौरान कांग्रेस सदस्यों में देखा गया उत्साह उल्लेखनीय था। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि राज्य के सभी 75 जिलों के पार्टी कार्यकर्ता यात्रा के लिए आएं।
उन्होंने कहा, जिन लोगों को आने के लिए कहा गया है, वे सभी संगठन के हैं, क्योंकि उद्देश्य सिर्फ भीड़ इकट्ठा करना नहीं है। ब्लॉक अध्यक्षों से सूची मांगी गई है और उनकी तस्वीरों के साथ पास बनाए जा रहे हैं। उनके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
अखिलेश यादव, मायावती और जयंत चौधरी जैसे प्रमुख गैर-कांग्रेसी नेताओं द्वारा यात्रा में शामिल होने में कोई रुचि न दिखाने की खबरों के बीच पुनिया ने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है, इसमें देश में व्याप्त नफरत को समाप्त करने और इसे एकजुट करने का स्पष्ट संदेश है।
राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने हाल ही में कहा था कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण में मौजूद रहेंगी।
पार्टी की राज्य इकाई की प्रवक्ता व यात्रा के दौरान मीडिया प्रबंधन की प्रभारी अंशु अवस्थी ने कहा, राजनीतिक लाभ या हानि को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग तय नहीं किया गया है।
हालांकि पार्टी के नेताओं का मानना है कि इस आयोजन ने कांग्रेस को गांव स्तर तक चर्चा में ला दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश में यात्रा समन्वयक सलमान खुर्शीद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खबरी और अन्य ने यात्रा के लिए समर्थन जुटाने के लिए कई जिलों के गांवों का दौरा किया।
यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा और रास्ते में कई प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिलेंगे। गांधी ‘नुक्कड़ सभा’ को भी संबोधित करेंगे।
बागपत में यात्रा के दौरान राहुल गांधी और अन्य जिले के एक शिव मंदिर में दोपहर का भोजन करेंगे।
बागपत जिला कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि रात में यात्रा में शामिल होने वालों के लिए टेंट लगाया जाएगा।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पदाधिकारी संगीता गर्ग यात्रा की तैयारियों की निगरानी के लिए लोनी में डेरा डाले हुए हैं।
कांग्रेस के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि चार दिनों में यात्रा के लिए समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस की ओर से 400 से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं की गईं, महत्वपूर्ण चौराहों पर पोस्टर, बैनर और होडिर्ंग लगाए गए हैं।
अमेठी के कांग्रेस महासचिव और पार्टी प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि लोनी बॉर्डर पर यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के 400 से अधिक लोग एक दर्जन बसों में आएंगे।
TAGGED:upup newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए वायरल हुए अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार
Next Article Vastu shastra ,vastu gyan,today vastu tips Today अंक ज्योतिष – 3 जनवरी 2023
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधराजस्थान

पत्नि की हत्या कर पुलिस को गुमराह करता रहा पति.. डेढ़ माह की गर्भवती पत्नि की हत्या के जुर्म मे पकड़ा गया पति! 5 माह पहले ही हुआ था विवाह

फ़रवरी 17, 2026
अपराधअलीगढ़

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्टांप विक्रेता पति की हत्या का रचा था षड्यंत्र, 12 घंटे में पुलिस ने षड्यंत्र का किया खुलासा 

फ़रवरी 17, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

प्रेमी संग मिलकर निपटा दिया पति को.. पकड़ी गई क़ातिल पत्नि, बॉयफ्रेंड वांटेड

फ़रवरी 16, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

मुंबई में एक्ट्रेस प्रिया बख्शी के साथ बदसलूकी का आरोप, रोते हुए बोलीं – नॉर्थ इंडियंस से होता है भेदभाव

फ़रवरी 16, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

एसएसपी व एएसपी ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली नगर,थाना कोतवाली देहात, थाना अवागढ़ तथा थाना सकरौली में कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण 

फ़रवरी 15, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

15 साल की मोहब्बत में लगा मिली तो युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, खुद को भी मारी गोली 

फ़रवरी 15, 2026
अलीगढ़आगरा

केंद्रीय प्रभारी अधिकारी द्वारा विकास भवन स्थित शताक्षी सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड जैथरा व अवागढ़ की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

फ़रवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार

फ़रवरी 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology