
नोटबंदी की 5वीं बरसी: प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछे 5 सवाल
Bulandshahr Me Priyanka Gandhi:यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर के अनूपशहर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिज्ञा संवाद सम्मेलन में दो टूक कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वक्त करो या मरो का आ गया है। हमें अब कुछ करना है, ऐसा करना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का झंडा हर-हर लहराए।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के मंत्र भी बताए। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता या कांग्रेस कमेटियां बूथ लेवल पर कमेटियों का गठन करे और कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से जोड़ संगठन का विस्तार किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह 10 परिवारों को कांग्रेस से जोड़े और प्रतिज्ञा पत्र को भरवाए। साथ ही 25 नई महिलाओं को भी जोड़ कर कांग्रेस को सशक्त बनाना है।
वर्तमान समय में देश में कांग्रेस सही पार्टी
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ लेवल कमेटियों की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक बूथ पर अपनी मजबूत टीम बनाएं। प्रत्येक बूथ की वोटर लिस्ट का सत्यापन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया का जमाना है। हमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सभी पर पहले नंबर पर पहुंचना है। कांग्रेस का प्रचार लोगों को दिखना चाहिए।
प्रियंका ने कहा लोग अफवाह फैलाते हैं। लोग हमारी आस्था और निष्ठा पर सवाल उठाते हैं। हमारी देशभक्ति पर तंज कसते हैं, जबकि वर्तमान समय में देश में कांग्रेस सही पार्टी है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 50000 कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। आगामी 1 महीने में 200000 और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। 18700 कार्यकर्ता 1 साल में जेल जा चुके हैं। खुद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी जेल की हवा खा चुके हैं। मगर हम लड़ाई लड़ रहे हैं क्योंकि लड़ाई हमारी आस्था हमारे देश की है।
देश में महंगाई अराजकता को खत्म करना
कांग्रेस नेता ने कहा हम आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिनमें से 40% टिकट महिलाओं को देगी। हम आम जनता के बीच के लोगों को टिकट देना चाहते हैं। देश में महंगाई अराजकता को खत्म करना चाहते हैं। लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतें 70 साल में ₹70 तक पहुंची जबकि 60 महीने में इसे बढ़ाकर ₹108 तक पहुंचा दिया गया। खाद बिजली मिल नहीं रही। गरीब गैस सिलेंडर भरवा नहीं पा रहे। जीएसटी कोरोना ने इतना नुकसान कर दिया कि व्यापारियों के व्यापार चौपट हो गया। महंगाई बढ़ गई। कोरोना ने अपनों को खा लिया। सरकार के पास ना सही नीति है। ना देश के विकास की रणनीति है। वह सिर्फ अपनी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी हो या मथुरा हो कांग्रेस हर मौके पर पहुंची। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की लड़ाई लड़ते रहे मगर उस समय सपा और बसपा के लोग गायब थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोबारा कहा कि अब करो और मरो का वक्त आ गया है। हमें उत्तर प्रदेश जीतना है। उत्तर प्रदेश ही देश की दिशा तय करेगा।
अपने निर्धारित समय से 3 घंटे विलंब से पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बुलंदशहर के अनूपशहर में भव्य स्वागत किया गया उन्होंने मेरठ और अलीगढ़ मंडल के 14 जनपदों के 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाए और मंत्र भी दिया उन्होंने कहा कि अब घर-घर कांग्रेस का झंडा लगना है और उत्तर प्रदेश जीतना है यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
