लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के गिल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एसआर लधर पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। लधर की हालत गंभीर है। उन्हें बेहोशी की स्थिति में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है।
“
लधर पर हमला लुधियाना जिले के खीरी झमेरी गांव के पास हुआ। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने लधर पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लधर के वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार देर रात लधर चुनाव प्रचार खत्म कर गिल निर्वाचन क्षेत्र के किला रायपुर गांव से खीरी झमेरी गांव गए थे। गांव से निकलने के दौरान उनपर हमला हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले नारेबाजी फिर किया हमला
भाजपा उम्मीदवार के पीए जतिन ने कहा कि हम खीरी गांव में एक बैठक के लिए गए थे। कुछ लोग आए और हमारी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। जब हम लौट रहे थे तो उन्होंने हमारी कार को रोका और हम पर हमला किया। एसीपी, सेंट्रल एचएस छेत्रा ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों ने एसआर लधर पर हमला कर दिया। हम उनका बयान लेंगे और उसके अनुसार जांच करेंगे।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
