
राजकुमार राव पत्रलेखा और मनोहर लाल खट्टर (फोटो- @mlkhattar Twitter)
राजकुमार राव पत्रलेखा और मनोहर लाल खट्टर (फोटो- @mlkhattar Twitter)
Rajkummar Rao Patralekha: बॉलीवुड अभनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सोमवार को चंडीगढ़ में खूब धूमधाम से शादी (rajkummar rao marriage) की। शादी के बंधन में बंधे इस नवविवाहित जोड़े की तस्वीर (Rajkummar Rao Patralekha wedding photos) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के दम पर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता राजकुमार ने उनके दिल को जीतने वाली अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ कल सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गए। इसके बाद आज मंगलवार को उन्होंने भव्य रिसेप्शन (Reception) का आयोजन किया है। इस रिसेप्शन में उन्होंने खुले दिल से सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा सभी से आशीर्वाद लिया। अभिनेता के रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने भी शिरकत की।
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने सोमवार को शादी कर ली है। दोनों ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। खुशी की बात यह है कि फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। फैंस से लेकर सेलेब्स तक, दोनों को ढेर सारी बधाईयां देने लगें। शादी के बाद शाम को दोनों ने भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें कई सारे मेहमान शामिल थें। उन्ही में से एक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी थे। इसका पता तब चला जब उन्होंने आधी रात को रिसेप्शन में नवविवाहितों की पहली तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया।
चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। pic.twitter.com/eNLf8xy8GR
— Manohar Lal (@mlkhattar) November 15, 2021
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दोनों कलाकारों को बधाई देते हुए लिखा, “चंडीगढ़ में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल हुए, दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और उन्हें एक सफल विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।” दोनों नवविवाहित जोड़ों के रिसेप्शन लुक की बात करें, तो पत्रलेखा ने सब्यसाची की क्रीम और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने हरे और गोल्डेन रंग का हेवी चॉकर पहना है। अभिनेत्री के हेयर स्टाइल की बात करें, तो उन्होंने सिंपल जुड़ा बनाया है,जो इस लुक के साथ बिल्कुल परफेक्ट जा रहा।
बता दें कि पत्रलेखा ने साड़ी के ऊपर से शॉल डाल रखा है। ये सॉल उनकी साड़ी पर बेहद फब रहा है। इसी के साथ पत्रलेखा ने हल्का मेकअप किया है। वहीं राजकुमार के लुक की बात करें, तो अभिनेता ने ब्लैक कलर का सूट पहना है। इस लुक में दोनों एकसाथ काफी क्लासी लग रहे हैं। दोनों के लुक को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
दोनों नव विवाहित जोड़े को बॉलीवुड की ओर से ढेर सारी बधाइयाँ मिल रही है। राजकुमार राव की तस्वीर पर सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “मैं रो नहीं रही हूँ तुम रो रहे हो! बधाई हो। “
वही एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने लिखा, ‘ हाए. ..बधाई हो, आप दोनों खूबसूरत लग रहे हैं।’ वहीं बॉलीवुड के जिंदादिल अभिनेता अनिल कपूर ने कहा बधाई हो मेरे दोस्त काश मैं चंडीगढ़ आ पाता, मैं आप दोनों से जल्द मिलूंगा मिस्टर और मिसेज राजकुमार और पत्रलेखा। जब आपदोनों मुंबई आ जाएंगे। इनके अलावा कई सेलेब्स ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाइयां दी।
वहीं बॉलीवुड के जिंदादिल अभिनेता अनिल कपूर ने कहा बधाई हो मेरे दोस्त काश मैं चंडीगढ़ आ पाता, मैं आप दोनों से जल्द मिलूंगा मिस्टर और मिसेज राजकुमार और पत्रलेखा। जब आपदोनों मुंबई आ जाएंगे। इनके अलावा कई सेलेब्स ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को बधाइयां दी।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
